False

अनहाइजेनिक तरीके से खाना बना रहे शख्स का वीडियो एक मूवी का सीन है, दावा फर्जी….

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें एक विकलांग व्यक्ति को गंदे तरीके से खाना बनाते  हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो  को वास्तविक घटना के रूप में शेयर किया जा रहा है। साथ-साथ भारतीय खाने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि भारत जैसे देश में स्ट्रीट फूड कितनी अनहाइजेनिक है।

वीडियो इस कैप्शन के साथ वायरल है – भारत में बहुत ही स्वच्छ भोजन..

फेसबुकआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ की-फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें एक यूट्यूब चैनल पर मिला। जो की 2017 को अपलोड किया गया था। वीडियो के साथ दिए गए जानकारी के अनुसार ये एक फिल्म का कॉमेडी सीन है।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए हमने आगे की जांच की। हमें वायरल वीडियो अन्य यूट्यूब चैनल पर भी मिला। हमें पता चला कि वायरल वीडियो शिव गंगा नाम की मूवी का है। जहां पर वायरल क्लिप को फिल्म के एक कॉमेडी सीन में दिखाया गया है।

शिव गंगा एक तेलुगु मूवी है। ये मूवी 4 मार्च 2016 को रिलीज हुई थी। वायरल वीडियो को यूट्यूब पर प्रकाशित मूवी के 1 घंटा 21 मिनट से देखा जा सकता है। इससे ये स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। वीडियो मूवी का कॉमेडी सीन है। जिसे सच मान कर शेयर किया जा रहा है। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, तेलुगु मूवी के एक कॉमेडी सीन का वीडियो वास्तविक घटना के साथ जोड़ कर भ्रम फैलाया जा रहा है। अनहाइजेनिक तरीके से खाना बना रहे शख्स का ये वीडियो एक मूवी का सीन है। 

Title:अनहाइजेनिक तरीके से खाना बना रहे शख्स का वीडियो एक मूवी का सीन है, दावा फर्जी….

Fact Check By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

14 hours ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

2 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

2 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

2 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

3 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

4 days ago