सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें एक विकलांग व्यक्ति को गंदे तरीके से खाना बनाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को वास्तविक घटना के रूप में शेयर किया जा रहा है। साथ-साथ भारतीय खाने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि भारत जैसे देश में स्ट्रीट फूड कितनी अनहाइजेनिक है।
वीडियो इस कैप्शन के साथ वायरल है – भारत में बहुत ही स्वच्छ भोजन..
अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ की-फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें एक यूट्यूब चैनल पर मिला। जो की 2017 को अपलोड किया गया था। वीडियो के साथ दिए गए जानकारी के अनुसार ये एक फिल्म का कॉमेडी सीन है।
मिली जानकारी की मदद लेते हुए हमने आगे की जांच की। हमें वायरल वीडियो अन्य यूट्यूब चैनल पर भी मिला। हमें पता चला कि वायरल वीडियो शिव गंगा नाम की मूवी का है। जहां पर वायरल क्लिप को फिल्म के एक कॉमेडी सीन में दिखाया गया है।
शिव गंगा एक तेलुगु मूवी है। ये मूवी 4 मार्च 2016 को रिलीज हुई थी। वायरल वीडियो को यूट्यूब पर प्रकाशित मूवी के 1 घंटा 21 मिनट से देखा जा सकता है। इससे ये स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। वीडियो मूवी का कॉमेडी सीन है। जिसे सच मान कर शेयर किया जा रहा है।
निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, तेलुगु मूवी के एक कॉमेडी सीन का वीडियो वास्तविक घटना के साथ जोड़ कर भ्रम फैलाया जा रहा है। अनहाइजेनिक तरीके से खाना बना रहे शख्स का ये वीडियो एक मूवी का सीन है।
Title:अनहाइजेनिक तरीके से खाना बना रहे शख्स का वीडियो एक मूवी का सीन है, दावा फर्जी….
Fact Check By: Sarita SamalResult: False
भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…
यह वीडियो पहलगाम आतंकी हमले से सम्बंधित नहीं है, यह वैष्णो देवी रोपवे के विरोध…
पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…
CAA प्रदर्शन के दौरान की पुरानी तस्वीरों को फर्जी कम्युनल एंगल से शेयर किया जा…
बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…