Categories: FalseSocial

के.ई.एम अस्पताल के डॉ. कोठारी के नाम पर गलत दावा फैलाया जा रहा है |

११ अगस्त २०१९ को “Health Mantra” नामक एक फेसबुक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “ये मुम्बई की K.E.M हॉस्पिटल के भूत पूर्व डीन डॉ कोठारी है।इनको सुने ये अद्भुत प्रयोग करे |” हम वीडियो में आहार और जीवन शैली में परिवर्तन के माध्यम से शरीर में कैल्शियम के स्तर को कैसे बढ़ा सकते हैं, इस विषय पर मार्गदर्शन करते हुए एक डॉक्टर को देख सकते हैं | इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाए गये डॉक्टर मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल हॉस्पिटल के पूर्व डीन डॉ. कोठारी है | फैक्ट चेक किये जाने तक यह वीडियो ४६५०० प्रतिक्रियाएं प्राप्त कर चूका था, साथ ही इस वीडियो को १५ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं|

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुआत हमने इस वीडियो को इनविड टूल का इस्तेमाल करते हुए छोटे की-फ्रेम्स में तोडा व गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया, जिसके परिणाम से हमें १७ जुलाई २०१६ को circ life द्वारा अपलोड किया गया  वीडियो मिला | इस वीडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “केवल प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा आहार के साथ जादुई इलाज- डॉ. पंकज धाबी |” 

वीडियो में दर्शाए गये व्यक्ति गुजरात में एक प्राकृतिक चिकित्सक पंकज धाबी हैं | उनके प्राकृतिक चिकित्सा क्लिनिक का नाम निसर्ग क्लिनिक है जो वड़ोदरा में स्थित है | Fact Crescendo ने उनके बेटे गुंजन धाबी से संपर्क किया, उन्होंने बताया कि “वीडियो में व्यक्ति मेरे पिता डॉ. पंकज धाबी हैं | यह ब्रह्मा कुमारी केंद्र में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कुछ साल पहले का वीडियो है | उनका वीडियो KEM हॉस्पिटल एक डॉक्टर कोठारी के नाम पर फैलाया जा रहा हैं |” साथ ही उन्होंने हमें यह भी बताया कि डॉ. पंकज धाबी का २०१८ में निधन हो गया है |

डॉ. धाबी १९८७ तक प्राइवेट जॉब कर रहे थे | लेकिन बाद में उन्होंने एक जुनून के रूप में प्राकृतिक चिकित्सा का अभ्यास करना शुरू कर दिया | उन्होंने २००२ में राष्ट्रीय गांधी अकादमी से प्राकृतिक चिकित्सा और योग में डिप्लोमा प्राप्त किया | उनके बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें |

केईएम अस्पताल मुंबई का एक प्रसिद्ध सरकारी अस्पताल है | अस्पताल की वेबसाइट पर खोज करने के बाद पता चला कि, डॉ. हेमंत देशमुख वर्तमान में हॉस्पिटल के डीन हैं |

इसके पश्चात हमने डॉक्टर मनु कोठारी के बारें में जानकारी प्राप्त की | डॉ. कोठारी का जन्म १९ नवंबर १९३५ को हुआ था | उन्होंने केईएम में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त की, जहां वह १९६३ में एनाटॉमी विभाग में शामिल हुए | लगभग तीस वर्षों की सेवा के बाद वह १९९३ में सेवानिवृत्त हुए | उन्होंने The Other Face of Cancer, Living Dying: A New Perspective on the Phenomena of Life, Disease and Death जैसी कुछ किताबें लिखीं है | केईएम् हॉस्पिटल के मेडिकल ह्यूमैनिटीज विभाग का नाम डॉ. मनु कोठारी के नाम पर रखा गया है और डॉ. मनु वी. एल. कोठारी चेयर ऑफ़ मेडिकल ह्यूमैनिटीज  कहा जाता है | उनके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ पढ़ें |

डॉ. कोठारी इनका १६ अक्टूबर २०१४ को निधन हो गया | उन्होंने २०१३ में TEDMED के कार्यक्रम में व्याख्यान दिया था | आप इसे नीचे देख सकते हैं |

डॉक्टर मनु कोठारी और डॉक्टर पंकज धाबी के तस्वीरों की तुलना नीचे दी गयी है, जिससे हम स्पष्ट हो सकते है की यह दोनों व्यक्ति अलग-अलग है | 

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | केईएम के डॉ. कोठारी के नाम पर प्रसारित किया जा रहा वीडियो गलत है | यह वीडियो गुजरात के एक प्राकृतिक चिकित्सक पंकज धाबी का है | यह कुछ साल पहले ब्रह्मकुमारी केंद्र के एक कार्यक्रम का वीडियो है | इसके अलावा डॉ. मनु कोठारी के.ई.एम के डीन नहीं थे, वह एनाटॉमी विभाग के प्रमुख थे |

Title:के.ई.एम अस्पताल के डॉ. कोठारी के नाम पर गलत दावा फैलाया जा रहा है |

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

1 day ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

1 day ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

1 day ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

2 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

3 days ago

लड़के को प्रताड़ित करती यूपी पुलिस का पुराना वीडियो हाल का बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

पुलिसकर्मियों द्वारा एक लड़के के साथ बुरी तरह मारपीट का यह वीडियो हाल का नहीं,…

4 days ago