यह वीडियो नागालैंड के त्युएनसांग शहर में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग का है। इसकी पुष्टि हमने स्थानीय पत्रकारों और वहां के पुलिस से की है।
कुछ दिनों पहले नागालैंड में भारतीय जवानों की गोलीबारी में 13 मजदूरों की मौत हो गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर सुरक्षा बलों के दो वाहनों में आग लगा
इस पार्श्वभूमि पर एक वीडियो साझा किया जा रहा है। उसमें आप आग लगी हुई देख सकते है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि नागालैंड के ओटिंग गांव में भीड़ ने की हुई आगजनी का यह वीडियो है।
वायरल हो रहे वीडियो के साथ दी गयी जानकारी में लिखा है, “नागालैंड के ओटिंग गाँव में कोयला खदान से काम करके लौट रहे 12 मज़दूरों की असम राइफल्स के जवानों की गोलीबारी में मौत होने के बाद नागालैंड में आगजनी शुरू हो चुकी। कुछ ही महीनों से नागालैंड में ऐसी खबरें आम हो गयी है लेकिन गृहमंत्री जी चुनावों में व्यस्त है।“
(शब्दश:)
अनुसंधान से पता चलता है कि…
फेसबुक पर कीवर्ड सर्च करने के बाद परिणाम में हमें दिमापुर 24/7 द्वारा 6 दिसंबर को प्रसारित एक वीडियो मिला। इसके साथ दी गयी जानकारी में लिखा है, नागालैंड के त्यूएनसांग में मुख्य पुलिस प्वाइंट बाज़ार में 5 दिसंबर को दोपहर में भीषण आग लगी थी।
फिर फैक्ट क्रेसेंडो ने दिमापुर 24/7 में सी.ओ.ओ तौफ़ीक़ सरवर से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि “यह वीडियो ओटिंग गांव का नहीं, बल्कि त्यूएनसांग का है। वहां की एक बेकरी में 5 दिसंबर को आग लगी थी।
नागालैंड डिजिटल नामक एक फेसबुक पेज के निदेशक सुल्तान सिद्दीकी ने फैक्ट क्रेसेंडो को बताया कि “यह वीडियो नागालैंड के त्युएनसांग का है और इसका ओटिंग की घटना से कोई संबंध नहीं। यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। और इसलिये वायरल हो रहा दावा गलत है।“
उपरोक्त सबूतों कि पुष्टि करने हेतु फैक्ट क्रेसेंडो ने त्युएनसांग के एस.पी अमित निगम से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि “त्युएनसांग के बज़ार प्वाइंट में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगी थी और वहाँ मौजूद दो से तीन दुकानें इस आग के चपेट में आ गयी थी। वायरल हो रहा वीडियो उसी घटना का है। इसको गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।”
जाँच के दौरान हमने यह भी पाया कि त्युएनसांग पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर भी इसका स्पष्टिकरण दिया है।
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो नागालैंड के त्युएनसांग में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग को दर्शा रहा है। इसको नागालैंड के ओटिंग गांव में असम राइफल्स के जवानों की गोलीबारी से हुयी मज़दूरों की मौत से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।
Title:नागालैंड में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग के वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।
Fact Check By: Rashi JainResult: False
यह वीडियो पहलगाम आतंकी हमले से सम्बंधित नहीं है, यह वैष्णो देवी रोपवे के विरोध…
पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…
CAA प्रदर्शन के दौरान की पुरानी तस्वीरों को फर्जी कम्युनल एंगल से शेयर किया जा…
बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…
पहलगाम में हुई आतंकी घटना से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो…
यह वीडियो हाल में पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों के घर पर हुए एनकाउंटर…