Partly False

मुंबई में बुलडोजर चलाने का आदेश दे रही महिला अधिकारी का वीडियो उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है।

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बुलडोजर का नहीं बल्कि मुंबई के सांताक्रुज का है।

इन दिनों एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप एक महिला को एक शख्स पर चिल्लाते हुये देख सकते है। आप सुन सकते है कि वह महिला और आदमी कोर्ट के ऑर्डर की बात कर रहे है। इस वीडियो को साझा कर दावा किया जा रहा है कि महिला अधिकारी कोर्ट का ऑर्डर न मानते हुये उस आदमी की ज़मीन पर बुलडोजर चलवा रही है। इस घटना को उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है , और उत्तर प्रदेश की बुलडोज़र कार्यवाही से जोड़ा जा रहा है।

इस वीडियो को पोस्ट कर यूज़र ने लिखा है, “उत्तर प्रदेश अधिकारी फैशन ड्रेस पहन कर कोर्ट का ऑर्डर नहीं मान रही। वीडियो में कह रहा है आदमी मेरे पास कोर्ट का डर है। लेकिन यह अधिकारी कह रही है मैं कोर्ट का ऑर्डर नहीं मानते बुलडोजर का राज चल रहा है यूपी में नियम का कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है।“

फेसबुक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

सबसे पहले हमने इस वीडियो को ठीक से देखा। इसमें दिख रहे बुलडोजर पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका लिखा हुआ है। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।

फिर वीडियो में थोड़ी देर बाद हमने उसमें दिख रही महिला को मराठी भाषा में बोलते हुये सुना। इससे हम समझ गये कि यह घटना महाराष्ट्र के मुंबई की है। 

आगे बढ़ते हुये हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया तो हमें एक यूज़र द्वारा पोस्ट किये हुए इस वीडियो पर बीएमसी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से 29 मार्च को किया हुआ रिप्लाई मिला। उसमें उन्होंने साफ तौर पर लिखा है कि वीडियो में दिख रही घटना मुंबई के सांताक्रुज की है। इसमें लिखा है कि बीएमसी के अधिग्रहित सेटबैक क्षेत्र में 20 मार्च की रात सांताक्रुज पश्चिम में स्टेशन के पास केडी मार्ग और 2 गाओथन लेन जंक्शन पर लोहे की टिन की शीट से बने 6 अवैध स्टॉल पाये गये थे। अवैध रूप से खड़े इन स्टॉल को तोड़ने की कार्रवाई पुलिस सुरक्षा में 21 मार्च को किया गया। यह घटना उसी दौरान की है। इसमें यह भी लिखा गया है कि इन 6 अवैध स्टॉलों पर न्यायालय के कानूनी आदेशों पर कोई रोक नहीं है। 

आप नीचे बीएमसी के ट्वीट को देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इससे हम कह सकते है कि यह वीडियो मुंबई का है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा आंशिक रूप से गलत है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं बल्की मुंबई के सांताक्रुज का है।

Title:मुंबई में बुलडोजर चलाने का आदेश दे रही महिला अधिकारी का वीडियो उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है।

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: Partly False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

12 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

12 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

1 day ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

1 day ago