यह वीडियो आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में हुये पेडितल्ली अम्मावरी महोत्सव में आये जनसैलाब का है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जोड़कर एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। उसमें आप बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ को देख सकते है। दावा किया जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में यह जनसैलाब उमड़ा है।
वायरल हो रहे वीडियो के साथ यूज़र ने लिखा है, राहुल गांधी के लिए उमड़ा जनसैलाब देखिए। भारत जोड़ो यात्रा का दृश्य।
अनुसंधान से पता चलता है कि…
इस वीडियो की जाँच हमने इनवीड-वी वैरिफाइ टूल के माध्यम से इसे छोटे कीफ्रेम्स में काटकर की। परिणाम में यही वीडियो Chandra Sekhar Bali नामक एक यूट्यूब चैनल पर 11 अक्टूबर को पोस्ट किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि यह वीडियो आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में हुये एक महोत्सव का है।
इस यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो का क्लियर वर्जन हमें देखने को मिला। इसको देखने पर हमें वहाँ काले कलर के बोर्ड पर सोनी सेंटर लिखा हुआ दिखा। आप नीचे देख सकते है।
हमने इसको आधार बनाकर गूगल पर कीवर्ड सर्च किया। हमें ऐसा ही दिखने वाले बोर्ड का सोनी सेंटर नामक स्टोर आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में स्थित मिला। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।
इससे हम समझ गये कि यह वीडियो आंध्र प्रदेश के विजयनगरम का वीडियो है।
जाँच में आगे बढ़ते हुये हमें विजयनगरम जिले के आधिकारिक वेबसाइट पर दी गयी जानकारी में पता चला कि वहाँ 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक तीन दिन का महोत्सव था। 11 अक्टूबर को प्रकाशित टाइम्स ऑफ इंडिया के वेबसाइट पर बताया गया है कि विजयनगरम में हर साल की तरह इस साल भी वहाँ पेडितल्ली अम्मावरी जत्रा हुई थी जहाँ लाखों की तादाद में भीड़ इकट्ठा हुई थी।
आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा 18 अक्टूबर को शुरू हुई थी। और 11 अक्टूबर को यात्रा कर्नाटक चल रही थी। और यह वीडियो 11 अक्टूबर से इंटरनेट पर मौजूद है, तब भारत जोड़ो यात्रा आंध्र प्रदेश तक नहीं पहुंची थी।
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का नहीं है। इसमें दिख रही भीड़ आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में पेडितल्ली अम्मावरी महोत्सव में आये लोगों की है।
Title:जनसैलाब का यह वीडियो राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का नहीं; जानिए सच
Fact Check By: Samiksha KhandelwalResult: False
CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…
सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…
खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…
दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…
धनखड़ के पुराने बयान को उनके इस्तीफे से जोड़ा जा रहा है, उनका यह वीडियो…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की छात्रा को एक…