Political

कुत्ते के पोस्टर पर विवाद का वीडियो छेड़छाड़ का बताकर गलत दावे से वायरल…..

मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो एम्स गोल्फ एवेन्यू सोसायटी का है। जहां बीजेपी नेता नवीन मिश्रा ने महिला के साथ बदसलूकी की। जिसमें नोएडा पुलिस ने बीजेपी नेता नवीन मिश्रा को छोड़ उल्टा महिला के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर लिया।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- AIMS Golf Avenue 1 सोसायटी में भाजपा नेता नवीन मिश्रा ने महिला के साथ अभद्रता की, उसका हाथ पकड़ा लेकिन नोएडा पुलिस ने उल्टा महिला पर ही FIR दर्ज कर दिया। नोएडा के श्रीकांत त्यागी मामले में भी इसी प्रकार सरकार व पुलिस ने भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का साथ दे कर पूरे देश में अपनी किरकिरी कराई थी। अगर नोएडा की गेटेड सोसायटियों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं तो फिर पूरे उत्तर प्रदेश में उनकी हालत की आप कल्पना कर सकते हैं।

फेसबुकआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के बारे में जानने के लिए अलग अलग की-वर्डस का इस्तमाल किया। परिणाम में हमें इंडियन डॉट कॉम में एक खबर मिली। इस खबर में वायरल वीडियो में दिख रहे महिला और पुरुष के वीडियो को करीब से देखा जा सकता है। वायरल वीडियो और खबरों में दिख रहे दोनों में महिला और पुरुष के कपड़े एक जैसे ही हैं। 

24 सितंबर 2023 को प्रकाशित इस खबर के अनुसार नोएडा के सेक्टर-75 के एम्स गोल्फ एवेन्यू सोसायटी में एक महिला अरुणिमा सिंह का कुत्ता खो गया था।

महिला ने कुत्ते का पोस्टर दीवार पर लगाया था। 

सोसाइटी में दीपावली को लेकर पेंटिंग का काम चल रहा था। पोस्टर से पेंट खराब हो रहा था। जिसका सोसायटी में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी से नोएडा महानगर के जिला उपाध्यक्ष नवीन मिश्रा ने विरोध किया।  इस पर महिला और नवीन मिश्रा के बीच झगड़ा हो गया।  महिला ने नवीन मिश्रा का कॉलर पकड़ा और मारपीट की। महिला के साथ एक पुरुष भी मौजूद था। 

इस मामले में पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज़ की गई थी। जिसमें जांच की जा रही है। वीडियो के मुताबिक पता चला कि महिला ने व्यक्ति का कॉलर पकड़ा, थप्पड़ मारा और उसके बाल खींचे थे। 

पड़ताल के दौरान हमें दावे से जुड़ा गौतम बुद्ध नगर के कमिश्नर का एक ट्वीट मिला। एक ट्विटर  यूजर को रिप्लाई करते हुए कमिश्नर ने लिखा है, उक्त प्रकरण में एम्स गोल्फ एवेन्यू सोसाइटी  सेक्टर-75 में सोसाइटी के प्रेसिडेंट व महिला के बीच मिसिंग कुत्ते के पोस्टर को लेकर विवाद हो गया था। थाना सेक्टर-113 नोएडा पर अभियोग पंजीकृत है, निरोधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है।

नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर 23 सितंबर 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी से नोएडा महानगर के जिला उपाध्यक्ष नवीन मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने अभी तक महिला के खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया गया है। पुलिस ने सिर्फ एनसीआर काट कर खानापूर्ति करते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने हमें ये सिखाया है कि महिलाओं का सम्मान करें। महिला का सम्मान ही कर रहे है और मार खा रहे हैं।

वहीं सेक्टर-113 कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है। पीड़ित की शिकायत पर महिला के खिलाफ धारा-323, 504 में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जिनके साथ महिला द्वारा अभद्रता की गई है वह भाजपा नेता और हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष है।

मामले की स्पष्टीकरण के लिए हमने नोएडा सेक्टर-113 के पुलिस स्टेशन में संपर्क किया।वाहां पर जानकारी दी गई कि , वायरल दावा गलत है। यह मामला छेड़छाड़ का नहीं था। महिला ने कुत्ते के पोस्टर को लेकर नवीन मिश्रा के साथ अभद्रता की थी। इसी को लेकर नवीन मिश्रा की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है । महिला की तरफ से कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि वायरल वीडियो में छेड़छाड़ को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। दोनों के बीच कुत्ते के पोस्टर को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद महिला ने सोसाइटी में रहने वाले  भाजपा नेता नवीन मिश्रा के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। 

Title:कुत्ते के पोस्टर पर विवाद का वीडियो छेड़छाड़ का बताकर गलत दावे से वायरल…..

Written By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

3 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

3 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

4 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

1 day ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago