कर्नाटक में भाजपा की विजय यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को लोगों ने मारकर नहीं भगाया। जानिये इस वीडियो का सच…

False Political

यह वीडियो तेलंगाना के मुनुगोडे का है। वहाँ भाजपा और बीआरएस के कार्यकर्ताओं के झड़प हुई थी। ये उसी घटना का वीडियो है।

कर्नाटक में आगामी चुनाव के चलते भाजपा ने पिछले महिने राज्य भर में विजय यात्रा की थी। उस यात्रा को जोड़कर एक वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से शेयर किया जा रहा है। उसमें आप लोगों को आपस में मारपीट करते हुये देख सकते है। उसमें आप लोगों को वहाँ खड़ी भाजपा की प्रचार गाड़ी पर हमला भी करते हुए देख सकते है। दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक में लोगों ने भाजपा की विजय यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को भगाया।

इस वीडियो को पोस्ट कर यूज़र ने लिखा है,“भाजपा की विजय यात्रा को घर तक छोड़ने जाती कर्नाटक की जनता।”

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की जाँच हमने फेसबुक पर कीवर्ड सर्च कर की। वहाँ हमें एक यूज़र द्वारा 1 नवंबर 2022 को एक वीडियो पोस्ट किया हुआ मिला। उसमें हमें वायरल क्लिप 0.48 मिनट से आगे तक देखने को मिला। आप नीचे दिये गये वीडियो में देख सकते है।

फेसबुक

इसके साथ दी गयी जानकारी में लिखा है कि इस वीडियो में मुनुगोडे में भाजपा और बीआरएस (भारत राष्ट्र समिती) के कार्यकर्ताओं में झड़प हो रही है। 

इस जानकारी को ध्यान में रखते हुये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। वहाँ हमें कुछ महिनों पहले 2 नवंबर को प्रसारित इंडिया टुडे की रिपोर्ट मिली। उसमें आप वायरल वीडियो में दिख रहे दृश्यों को देख सकते है। इसमें बताया गया है कि तेलंगाना में स्थित मुनुगोडे के उपचुनाव के प्रचार के आखिरी दिन भाजपा और बीआरएस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी।

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष:

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो कर्नाटक का नहीं बल्की तेलंगाना के मुनुगोडे का है। वहाँ हुए उपचुनाव के प्रचार के आखिरी दिन भाजपा और बीआरएस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। ये उसी का वीडियो है।

Avatar

Title:कर्नाटक में भाजपा की विजय यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को लोगों ने मारकर नहीं भगाया। जानिये इस वीडियो का सच…

Fact Check By: Samiksha Khandelwal 

Result: False