Political

विधायक रामेश्वर शर्मा ने उज्जैन में कथित तौर पर लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे के सम्बंध में दिये गये बयान के वीडियो को हेमंत बिस्वा सरमा का बता वायरल किया जा रहा है।

इन दिनों सोशल मंचों पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें आप एक व्यक्ति को हालही में मध्य प्रदेश के उज्जैन में कथित तौर पर मुहर्रम के मौके पर लगे पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे के सम्बंध में बोलते हुये सुन सकते है। इस वीडियो को साझा करते हुए ये बोला जा रहा है कि ये व्यक्ति असम राज्य के मुख्यमंत्री हैं। 

वायरल हो रहे पोस्ट के शीर्षक में लिखा है, 

“आसाम के मुख्यमंत्री का सबसे छोटा भाषण जिसमे की उन्होंने सब कुछ कह दिया! समझिये। ये नया भारत है।“

(शब्दशः)

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

फैक्ट क्रेसेंडो ने जाँच के दौरान पाया कि वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे शख्स असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा नहीं है। वे मध्य प्रदेश स्थित भा.ज.पा के विधायक रामेश्वर शर्मा है।

जाँच की शुरुवात हमने इस वीडियो को इनवीड-वी वैरिफाइ टूल के माध्यम से छोटे कीफ्रेम्स में काटकर उन कीफ्रेम्स को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च कर की, हमें यही वीडियो ट्वीटर पर रामप्रसाद जेट्टी नामक एक यूज़र द्वारा इस वर्ष 22 अगस्त को प्रसारित किया हुआ मिला। उनके ट्वीट में दी गयी जानकारी के मुताबिक इस वीडियो में दिख रहे शख्स मध्य प्रदेश के नेता रामेश्वर शर्मा है। 

आर्काइव लिंक

इसके बाद हमने उपरोक्त दी गयी जानकारी को ध्यान में रखकर गूगल पर कीवर्ड सर्च किया। हमें आय.एन.एच न्यूज़ द्वारा इस वर्ष 21 अगस्त को प्रसारित एक वीडियो मिला। उसमें वायरल हो रहे वीडियो को दिखाया गया है। इस वीडियो के शीर्षक में लिखा है, “भा.ज.पा विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान- माँ का दूध पिया हे तो, कुछ दिन गुज़ारो तालिबान – अफ़ग़ानिस्तान में।“

आर्काइव लिंक

फिर हमने उपरोक्त वीडियो में दी गयी जानकारी के आधार पर गूगल पर अधिक कीवर्ड सर्च किया। हमें जनसत्ता द्वारा इस वर्ष 22 अगस्त को प्रकाशित एक लेख मिला। उसमें लिखा है कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित हुजूर के भा.ज.पा के विधायक रामेश्वर शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने मीडिया से बात करते समय, उज्जैन में कथित तौर पर लगाये गये पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे के सम्बंध में जो भी कहा वह इस लेख में बताया गया है।

आर्काइव लिंक

नीचे दिये गये तुलनात्मक विश्लेषण में आप असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और भा.ज.पा विधायक रामेश्वर शर्मा में अंतर देख सकते है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। वीडियो में दिख रहे शख्स असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा नहीं है, वे मध्य प्रदेश स्थित भा.ज.पा के विधायक रामेश्वर शर्मा है।

तालिबान के अफ़ग़ानिस्तान पर कब्ज़े से संबंधित अन्य फैक्ट चेक को आप नीचे पढ़ सकते है|

Title:विधायक रामेश्वर शर्मा ने उज्जैन में कथित तौर पर लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे के सम्बंध में दिये गये बयान के वीडियो को हेमंत बिस्वा सरमा का बता वायरल किया जा रहा है।

Fact Check By: Rashi Jain

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

12 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

12 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

1 day ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

1 day ago