Partly False

बेंगलुरु के सड़कों पर मूनवॉक कर रहे एक शख्स के वीडियो को कानपुर का बता वायरल किया जा रहा है।

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर का नहीं है। यह पुराना वीडियो है और कर्नाटक के बेंगलुरु का है।

हाल ही में चंद्रयान 3 के चांद पर लैंड होने के बाद इसको जोड़कर कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी शेयर किया जा रहा है। उसमें आप एक शख्स को सड़क के गड्डों पर मूनवॉक करते हुये देख सकते है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। लोग भाजपा पर तंज कसते हुये और उसका मज़ाक उड़ाते हुये यह वीडियो पोस्ट कर रहे है। 

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है,“चंद्रयान-3 की सफलता के बाद चांद पर पड़े इस शख्स के कदम वीडियो हुआ वायरल। मेरा देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है। लेकिन ये वीडियो चांद का नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के कानपुर का बताया जा रहा है। साथ ही कहा जा रहा है कि अपना कानपुर भी चांद से कम नहीं। #chandrayaan3mission”

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की जाँच हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च कर की। हमें यही वीडियो न्यूज़ नेशन के चैनल पर 3 सितंबर 2019 को प्रसारित मिली। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि यह वीडियो बेंगलुरु का है। वीडियो में दिख रहा शख्स वहाँ अंतरिक्ष यात्री के कपड़े पहनकर रास्ते के गड्ढ़ों पर मूनवॉक कर रहा है। यह बेंगलुरु के तुंगानगर रोड का दृश्य है जहाँ सड़कों पर काफी गड्ढ़े है। वीडियो में दिख रहे शख्स चित्रकार बादल नंजुंदास्वामी है जो गड्ढ़ों पर चलकर जागरुकता बढ़ा रहे थे और सरकार के खिलाफ आवाज़ उठा रहे थे।

आर्काइव लिंक

जाँच में आगे बढ़ते हुये हमने दैनिक भास्कर के वैबसाइट पर इस वीडियो के बारे में प्रकाशित एक रिपोर्ट देखी। उसमें भी यही बताया गया है कि आर्टिस्ट बादल नानजुंगदास्वामी अपने आर्ट के ज़रिये नागरिक समस्याओं की ओर सरकार और अधिकारियों का ध्यान खींचने के लिय जाने जाते है। उन्होंने पहले भी इसी तरह अपने आर्ट का प्रदर्शन किया है। अंतरिक्ष यात्री की ड्रेस पहनकर वे बेंगलुरु में सड़कों पर हो रहे गड्ढ़ों की तरफ सरकार का ध्यान खींच रहे थे। लोगों उनका यह आर्ट बहुत पसंद आया। कई लोगों ने सड़क पर ट्रैफिक को डायवर्ट कर उनकी मदद भी की थी।

आपको बता दें कि चूंकि यह वीडियो 2019 का है, इसका चंद्रयान3 से कोई संबन्ध नहीं है। यह वीडियो पुराना है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर का नहीं, कर्नाटक के बेंगलुरु का है। 

Title:बेंगलुरु के सड़कों पर मूनवॉक कर रहे एक शख्स के वीडियो को कानपुर का बता वायरल किया जा रहा है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: Partly False

Recent Posts

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

1 day ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

1 day ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

1 day ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

1 day ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

3 days ago

लड़के को प्रताड़ित करती यूपी पुलिस का पुराना वीडियो हाल का बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

पुलिसकर्मियों द्वारा एक लड़के के साथ बुरी तरह मारपीट का यह वीडियो हाल का नहीं,…

3 days ago