इस घटना में लड़का और लड़की दोनों एक ही समुदाय से है। इस बात की पुष्टि हमने गुरुग्राम पुलिस से की है।
हाल ही में गुरुग्राम में एक 19 वर्षीय लड़की की एक लड़के ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि जिस लड़के ने लड़की को चाकू मारा वह मुस्लिम है और वह लड़की हिंदू। लोग इसको इंटरनेट पर सांप्रदायिकता से जोड़कर वायरल कर रहे है।
वायरल पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है, “गुरुग्राम के मुल्लाहेड़ा गांव में मुस्लिम दैत्य ने हिंदू लड़की को चाकुओं से गोद कर मौत के घाट उतार दिया। लगातार चाकुओं से वार करता रहा विधर्मी, नपुंसक लोग बनाते रहे वीडियो।“
अनुसंधान से पता चलता है कि…
इस घटना के बारे में जानकारी पाने के लिये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। हमें यही वीडियो 10 जुलाई को टी.वी9 भारतवर्ष के चैनल पर प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि गुरुग्राम में एक लड़के ने 19 साल की लड़की की उसकी मां के सामने चाकू गोदकर हत्या की। उस लड़की ने आरोपी लड़के को शादी के लिये इंकार कर दिया इसलिये उसने लड़की की हत्या कर दी। यह मामला गुरुग्राम के पालम विहार थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया।
10 जुलाई को प्राकशित ए.बी.पी न्यूज़ के वेबसाइट पर दी गयी रिपोर्ट में बताया गया है कि उस दिन दोपहर में करीब 12 बजे यह घटना घटी है। गुरुग्राम के मुल्लाहेड़ा गांव में एक 23 साल के युवक ने पीड़िता की चाकू गोदकर हत्या की। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उनकी सगाई हुई थी परंतु कुछ कारणों की वजह से लड़की की मां ने सगाई तोड़ दी थी। उस दिन जब लड़की और उसकी मां काम करके घर वापस जा रहे थे तब आरोपी ने उन्हें रास्ते में रोका और लड़की पर शादी करने का दवाब डाल रहा था। लड़की की मां ने मना कर दिया और फिर उसने लड़की को उसकी मां के सामने चाकू से मार दिया। पुलिस ने आरोपी को तुंरत गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक उसका नाम राजकुमार है।
इसके बाद वायरल हो रहे दावे की पुष्टि करने के लिये फैक्ट क्रेसेंडो ने सहायक पुलिस आयुक्त (ए.सी.पी) क्राइम वरुण कुमार दहिया से की। उन्होंने हमें बताया कि “इस घटना में दोनों आरोपी और पीड़िता हिंदू है। इसका सांप्रदायिकता, लव जिहाद या हिंदू- मुस्लिम से कोई संबन्ध नहीं है।“
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इस घटना में आरोपी मुस्लिम नहीं हिंदू है। इसमें दोनों भी आरोपी व पीड़िता एक ही समुदाय से है।
Title:गुरुग्राम में 19 वर्षीय लड़की की चाकू गोदकर की गयी हत्या के वीडियो को सांप्रदायिकता से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।
Written By: Samiksha KhandelwalResult: False
CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…
सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…
खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…
दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…
धनखड़ के पुराने बयान को उनके इस्तीफे से जोड़ा जा रहा है, उनका यह वीडियो…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की छात्रा को एक…