Political

2016 के  गणेश विसर्जन का वीडियो टी राजा की  जीत के जश्न का बता कर वायरल….

भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजा सिंह की  जीत के बाद लगातार सोशल मीडिया पर जीत के जश्न का वीडियो वायरल हो  रहा है। वहीं एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक शख्स, सड़क पर हाथ में भगवा झंडा लहराते नजर आ रहा है। वहीं कुछ ही सेकेंड में अन्य लोगों भी  को जश्न मनाते देखा जा सकता है। 

वीडिय़ो के साथ यूजर दावा कर रहे हैं कि टाइगर राजा सिंह के लगातार तीसरी बार जीतने के बाद गोशामहल में जश्न। 

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- गोशामहल में मूड..बाद…टाइगरराजा सिंह…लगातार तीसरी बार जीत

ट्विटरआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स निकाले और गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो की हमें प्राइवेटआई सीसीटीवी नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को चैनल में सात साल पहले यानी 26 सितम्बर 2016 को अपलोड किया गया था। इससे साफ होता है कि वायरल वीडियो हाल का नहीं है। 

वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार ये वीडियो गणेश विसर्जन का है। वीडियो में झंडा 10 मीटर कपड़े और 20 फीट लकड़ी का उपयोग करके बनाया गया था।

वहीं चैनल में दिए गए कैप्शन में रितेश मोदी लिखा गया है। हमें अधिक सर्च करने पर रितेश मोदी का इंस्टाग्राम अकाउंट मिला। वहां हमें भगवा झंडा लहराते हुए रितेश के ऐसे ही कई वीडियो मिले।  जिसमें वो अलग अलग समय पर अलग अलग जगहों पर भगवा झंडा लहराते नजर आ रहे हैं। 

स्पष्टीकरण के लिए हमने रितेश मोदी से संपर्क किया उन्होंने हमें स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो 2016 का पुराना वीडियो है। इसलिए वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, विधायक टी राजा सिंह की जीत के बाद उनके समर्थकों के  भगवा झंडा लहराकर जश्न मनाने का दावा गलत है।  वायरल वीडियो सात साल पुराना है जिसे अभी का बता कर वायरल किया गया है।

Title:2016 के गणेश विसर्जन का वीडियो टी राजा की जीत के जश्न का बता कर वायरल….

Written By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

1 hour ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

1 hour ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

3 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

1 day ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago