Political

बंगाल नगर निगम चुनाव के समय का वीडियो गुजरात चुनाव से जोड़कर वायरल।

ये वीडियो फरवरी 2022 में बंगाल के नगर निगम चुनाव का है। इस वीडियो का गुजरात चुनाव से कोई संबंध नहीं है।

गुजरात विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से फ़ैल रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि गुजरात के कई मतदान केंद्रों पर बीजेपी और मतदान कर्मी मिले हुए हैं।

वीडियो में मतदान कर्मी को वोट देने आये हुए लोगो को ईवीएम तक जाने नहीं दे रहे है और खुद एक वोट डालते हुए नज़र आ रहे है। इस वीडियो को गुजरात चुनाव के समय का बताया जा रहा है।

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि “मोदी और चुनाव आयोग मिलकर लोकतंत्र का गला घोंट रहे है। वीडियो में देखिये। गुजरात बीजेपी वोट।”

एक दुसरे कैप्शन में लिखा गया है कि “गुजरात के तमाम मतदान केंद्रों पर बीजेपी और मतदान कर्मियों की मिलीभगत से बीजेपी के पक्ष में EVM की बटन एक आदमी लगातार दबाता रहा. मतदाता को EVM का बटन नहीं दबाने दिया…मोदी और चुनाव आयोग मिलकर लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं. वीडियो में देखिए।“

फेसबुक पोस्टआर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच में फैक्ट क्रेसेंडो ने पाया है कि वायरल वीडियो का गुजरात चुनाव से कोई संबंध नहीं हैं। इस वीडियो को TV9 Bangla Live ने 27 फरवरी 2022 को अपलोड किया गया है। इस वीडियो को बंगाल के नगर निगम चुनाव के समय का है।

वीडियो के विवरण में दिए गये जानकारी के अनुसार ये घटना पश्चिम बंगाल के दक्षिणी दमदम इलाके की है। यह प्रक्रिया लेक व्यू स्कूल में हुए वोटिंग का है जिस समय मतदान केंद्र में मौजूद कर्मचारी ने वोटर्स को अन्दर जाने से रोका और उनके जगह खुद वोट डाल देता है। इसमें वार्ड नंबर 33 के बूथ नंबर 108 में हुए प्रक्रिया के बारें बताया गया है।

न्यूज वेबसाइट खबर 24×7 पर भी यह खबर इसी जानकारी के साथ प्रकाशित मिली। आगे हमें ये वीडियो 27 और 28 फरवरी 2022 को भाजपा और कांग्रेस बंगाल ने आपने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है कि ये घटना बंगाल से है।

क्योंकि ये वीडियो इन्टरनेट पर फरवरी 2022 से उपलब्ध है इसका गुजरात चुनाव या उसके नतीजों से कोई संबंध नहीं है।

निष्कर्ष:

फैक्ट क्रेसेंडो ने वायरल वीडियो के साथ किये गये दावे को गलत पाया है। इस वीडियो का गुजरात चुनाव से कोई संबंध नहीं है। ये वीडियो फरवरी 2022 में बंगाल के नगर निगम चुनाव से समय का है।

Title:बंगाल नगर निगम चुनाव के समय के वीडियो को गुजरात चुनाव से जोड़कर वायरल।

Fact Check By: Drabanti Ghosh

Result: False

Recent Posts

सांप्रदायिक  दावे के साथ महिला की पिटाई का यह वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है….

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स  को एक महिला…

18 hours ago

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश के खिलाफ किसी भी  तरह की बातें नहीं कही, पुराना वीडियो हालिया दावे से वायरल…

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने ‘गुंडाराज और कुशासन’ पर नीतीश कुमार के खिलाफ कोई…

2 days ago

खेत में मिले दो मृत शवों की एमपी की तस्वीर उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा से जोड़ कर वायरल…

एक दूसरे से लिपटे मिले दो शवों की तस्वीर उत्तरकाशी में आई आपदा की नहीं…

2 days ago

पिटाई के इस वीडियो का नहीं है डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी से कोई संबंध, दावा फर्जी….

हाल ही में 'ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन' के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने सपा सुप्रीमो…

2 days ago

मालदीव में रक्षा मंत्रालय की इमारत पर ‘SURRENDER’ लिखी पीएम मोदी की एडिटेड तस्वीर भ्रामक दावे से वायरल…

प्रधानमंत्री मोदी की राजकीय यात्रा के दौरान मालदीव के रक्षा मंत्रालय की इमारत पर उनकी…

2 days ago