ये वीडियो फरवरी 2022 में बंगाल के नगर निगम चुनाव का है। इस वीडियो का गुजरात चुनाव से कोई संबंध नहीं है।

गुजरात विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से फ़ैल रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि गुजरात के कई मतदान केंद्रों पर बीजेपी और मतदान कर्मी मिले हुए हैं।
वीडियो में मतदान कर्मी को वोट देने आये हुए लोगो को ईवीएम तक जाने नहीं दे रहे है और खुद एक वोट डालते हुए नज़र आ रहे है। इस वीडियो को गुजरात चुनाव के समय का बताया जा रहा है।
पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि “मोदी और चुनाव आयोग मिलकर लोकतंत्र का गला घोंट रहे है। वीडियो में देखिये। गुजरात बीजेपी वोट।”
एक दुसरे कैप्शन में लिखा गया है कि “गुजरात के तमाम मतदान केंद्रों पर बीजेपी और मतदान कर्मियों की मिलीभगत से बीजेपी के पक्ष में EVM की बटन एक आदमी लगातार दबाता रहा. मतदाता को EVM का बटन नहीं दबाने दिया…मोदी और चुनाव आयोग मिलकर लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं. वीडियो में देखिए।“
अनुसंधान से पता चलता है कि…
जाँच में फैक्ट क्रेसेंडो ने पाया है कि वायरल वीडियो का गुजरात चुनाव से कोई संबंध नहीं हैं। इस वीडियो को TV9 Bangla Live ने 27 फरवरी 2022 को अपलोड किया गया है। इस वीडियो को बंगाल के नगर निगम चुनाव के समय का है।
वीडियो के विवरण में दिए गये जानकारी के अनुसार ये घटना पश्चिम बंगाल के दक्षिणी दमदम इलाके की है। यह प्रक्रिया लेक व्यू स्कूल में हुए वोटिंग का है जिस समय मतदान केंद्र में मौजूद कर्मचारी ने वोटर्स को अन्दर जाने से रोका और उनके जगह खुद वोट डाल देता है। इसमें वार्ड नंबर 33 के बूथ नंबर 108 में हुए प्रक्रिया के बारें बताया गया है।
न्यूज वेबसाइट खबर 24×7 पर भी यह खबर इसी जानकारी के साथ प्रकाशित मिली। आगे हमें ये वीडियो 27 और 28 फरवरी 2022 को भाजपा और कांग्रेस बंगाल ने आपने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है कि ये घटना बंगाल से है।
क्योंकि ये वीडियो इन्टरनेट पर फरवरी 2022 से उपलब्ध है इसका गुजरात चुनाव या उसके नतीजों से कोई संबंध नहीं है।
निष्कर्ष:
फैक्ट क्रेसेंडो ने वायरल वीडियो के साथ किये गये दावे को गलत पाया है। इस वीडियो का गुजरात चुनाव से कोई संबंध नहीं है। ये वीडियो फरवरी 2022 में बंगाल के नगर निगम चुनाव से समय का है।

Title:बंगाल नगर निगम चुनाव के समय के वीडियो को गुजरात चुनाव से जोड़कर वायरल।
Fact Check By: Drabanti GhoshResult: False
