False

वीडियो में दिख रहा तूफ़ान क्या हाल के गेब्रियल चक्रवात से सम्बंधित है?

वायरल वीडियो 2022 के प्यूर्टो रिको तूफान का है जिसे हाल ही में आये न्यूज़ीलैंड में गेब्रियल चक्रवात के रूप में शेयर किया जा रहा है।

न्यूजीलैंड में चक्रवात गेब्रियल ने वहां की स्थिति को बद्दतर बना दिया है। देश का कई कोना इससे प्रभावित हुआ है, जिसके बाद अब वहां बाढ़ ने भयंकर रूप लिया है। देश में क्रिस हिपकिंस की सरकार है जिनकी तरफ से स्थितियों को काबू करने के लिए इमरजेंसी लागू किया गया है जो न्यूजीलैंड के इतिहास में तीसरी बार है।

इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जबरदस्त तूफ़ान का असर दिख रहा है और इसमें तेज़ हवाएं पेड़ों को उखारती दिख रहीं है। यूज़र्स ने इस वीडियो के साथ ये दावा किया है की ये वीडियो न्यूज़ीलैण्ड के चक्रवात गेब्रियल का है।

वायरल पोस्ट के साथ कैप्शन है जिसमें लिखा गया है की‘’न्यूजीलैंड में चक्रवात गेब्रियल के चलते घरों की छतें गिरने लगी हैं।‘’ कैप्शन में एक वीडियो लिंक भी शेयर किया गया है।

ट्विटर लिंकआर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुआत के लिए वायरल वीडियो से तस्वीर को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च करने से की, जिसके परिणाम में एनबीसी न्यूज़ का यूट्यूब चैनल मिला जहाँ इस वीडियो को 19 सितम्बर 2022 को अपलोड किया गया था। विवरण में लिखा है की ”तूफान फियोना द्वारा पूरे द्वीप की शक्ति का सफाया कर दिए जाने के कारण प्यूर्टो रिको में आपदा आ गई। कुछ क्षेत्रों में 130 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती हैं। श्रेणी एक तूफान ने सभी हवाई यातायात यात्रा को रोक दिया है। अब तक, कैरेबियाई द्वीप गुआदेलूप में तूफ़ान से एक मौत हुई है। राष्ट्रपति बाइडेन ने तूफान के गुजर जाने के बाद द्वीप की मदद के लिए पैसे और संसाधन देते हुए एक आपातकालीन घोषणा को मंजूरी दी।”

वायरल वीडियो के बारे में दूसरी रिपोर्ट एक्यूवेदर नाम के एक और न्यूज़ वेबसाइट से मिली। जिसकी अनुसार 19 सितम्बर 2022 को प्रकाशित ख़बर में ये लिखा था की ‘’ प्वेर्टो रिको में घातक तूफानफियोना से बारिश 30 इंच से ऊपर है अधिकारियों ने तूफान पर उत्तरी कैरेबियाई में कम से कम चार लोगों को दोषी ठहराया। इस बीच, एक्यूवेदर के संस्थापक ने अनुमान लगाया कि फियोना का प्यूर्टो रिको की अर्थव्यवस्था पर $ 10 बिलियन का प्रभाव होगा, जो कि “गंभीर मंदी” के परिणाम की तुलना करता है।‘’यहाँ पर भी वायरल वीडियो के मूल वीडियो देखा जा सकता है।

इसी प्रकार से सीएनएन की रिपोर्ट बताती है की नुकसान के तौर पर किस प्रकार से जान -माल की क्षति का आंकलन किया गया था।

प्वेर्टो रिको में आये फिओना तूफ़ान से सम्बंधित लेख अन्य न्यूज़ वेबसाइट पर भी देखे जा सकते हैं। जिसको रायटर्स और वशिंगटन पोस्ट की प्रकाशित रिपोर्ट में देख जा सकता है।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच के बाद ये पाया गया है की वायरल वीडियो जिसे हाल ही में न्यूज़ीलैण्ड में आये गेब्रियल चक्रवात का बताया जा रहा है गलत दावे के साथ वायरल है। असल में पड़ताल में ये साबित होता है की वीडियो 2022 में प्वेर्टो रिको में आये फियोना तूफ़ान का है न्यूज़ीलैण्ड का नहीं है।

Title:वीडियो में दिख रहा तूफ़ान क्या हाल के गेब्रियल चक्रवात से सम्बंधित है?

Fact Check By: Priyanka Sinha

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

1 day ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

1 day ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago