Categories: FalseSocial

क्या नॉएडा में दिनदहाड़े कार सवार बदमाश ने दूसरी दौड़ती कार में सवार यात्रियों को दिखाया हथियार?

११ जून २०१९ को मोहम्मद हासन अंसारी नामक एक फेसबुक यूजर ने एक विडियो पोस्ट किया | विडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि ग्रेटर नोएडा- दादरी कोतवाली क्षेत्र के ओमिक्रोन सेक्टर के पास 130 मीटर रोड पर दिनदहाड़े कार सवार बदमाश दूसरी कार में सवार को दिखा रहा है हथियार,आई10 कार सवार ने डर से भगाई कार,लाइव वीडियो |” वीडियो २४ सेकंड लंबा है, और दो कारों को एक दूसरे के समानांतर दौड़ते हुए देखा जा सकता है | बायीं ओर की कार से एक आदमी को खिड़की से बाहर अपने धड़ को निकालते हुए देखा जा सकता है और दूसरी कार के चालक को इशारा करते हुए एक बंदूक जैसा हथियार दिखाता है | विडियो के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि यह दृश्य ग्रेटर नॉएडा का है और वह ऐसे ही दिनदहाड़े बदमाश दूसरी यात्रियों को हथियार दिखा रहे है | यह विडियो सोशल में पर काफ़ी चर्चा में है |

आर्काइव लिंक

क्या वास्तव में नॉएडा में दिन दहाड़े लोगों को हथियार दिखाकर धमकाया जाता है? क्या है इस विडियो की सच्चाई? हमने जानने की कोशिश की |

संशोधन से पता चलता है कि..

जांच की शुरुआत हमने उपरोक्त विडियो को इनविड में कीफ्रेम्स में तोड़कर रिवर्स इमेज सर्च से की | परिणाम से हमें यह विडियो कहीं पर भी नहीं मिला | हमने यू-ट्यूब पर अलग अलग कीवर्ड्स के माध्यम से इस विडियो को ढूँढा, परंतु हमें इस विडियो से संबंधित कोई परिणाम नहीं मिला | इसके पश्चात हमने इस विडियो को ट्विटर वायरल मैसेज के साथ ढूँढा | परिणाम से हमें ११ जून २०१९ को अंशुमन नामक एक ट्विटर यूजर द्वारा अपलोड किया गया वायरल विडियो मिला है |  

आर्काइव लिंक

उपरोक्त ट्वीट के नीचे हमें उत्तर प्रदेश पुलिस व नॉएडा पुलिस के द्वारा की गयी एक कमेंट दिखाई दी | नॉएडा पुलिस द्वारा किया गया ट्वीट वायरल विडियो से संबंधित था | ट्वीट में लिखा गया है कि “यह एक वीडियो शूट है जो कथित तौर पर कुछ लोगों द्वारा उनके यू-ट्यूब चैनल के लिए किया जा रहा था | यह किसी डकैती के प्रयास से संबंधित नहीं है | जनता में उपद्रव पैदा करते हुए उनके कृत्य के लिए उपयुक्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है | @Uppolice @sspnoida @dgpup @adgzonemeerut @igrangemeerut”

आर्काइव लिंक
नॉएडा पुलिस ने इस बयान को हिंदी में भी कमेंट किया है | ट्वीट में लिखा गया है कि “सड़क पर कार सवार युवक हाथों में अवैध हथियार लेकर दूसरी कार सवार युवक को धमकाने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है | इसके संबंध में एसएचओ कासना द्वारा जांच कर अवगत कराया की दोनों कार सवार आपस में मित्र है तथा स्टंटबाजी कर रहे है | वायरल विडियो के सम्बन्ध में थाना कासना आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है |”

आर्काइव लिंक

इस ट्वीट के पश्चात उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी हमें एक ट्वीट मिला | उन्होंने नॉएडा पुलिस के ट्वीट का उत्तर देते हुए कहा कि “@noidapolice कृपया इसे देखें |”

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जांच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | पुलिस द्वारा दिए गए बयान से यह कहा जा सकता है कि वायरल वीडियो एक यू-ट्यूब चैनल के लिए बनाया गया था |

Title:क्या नॉएडा में दिनदहाड़े कार सवार बदमाश ने दूसरी दौड़ती कार में सवार यात्रियों को दिखाया हथियार?

Fact Check By: Drabanti Ghosh

Result: False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

6 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

6 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

7 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

1 day ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago