यह फिल्म “द केरला स्टोरी” का टीज़र है। इसमें दिख रही महिला अभिनेत्री अदा शर्मा है। यह वास्तविक घटना नहीं है।
बुर्का पहनी हुई एक महिला का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप उसे कहते हुये सुन सकते है कि उसका नाम शालिनी उन्नीकृष्णन है पर उसके धर्म परिवर्तन कर लिया और अब उसका नामक फातिमा बा है। वह अफगानिस्तान जेल में एक ISIS आतंकवादी है। और उसकी जैसी 32,000 लड़कियों ने धर्म परिवर्तन किया है और वे भी ISIS आतंकवादी बन चुकी है और वे लोग सीरिया और यमन ले जाया गया है। और ये सभी लड़कियाँ केरल की है।
दावा किया जा रहा है कि यह वास्तविक घटना है। वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है, “यह शालिनी उन्नीकृष्णन लव जिहाद का शिकार हुई धर्म परिवर्तन कर फातिमा बा बन गई। इन्हें ISIS की सेक्स स्लेव बनने के लिए सीरिया-ईराक भेज दिया गया। और ऐसा करने वाली यह अकेली नहीं है। इन जैसी 32000 हिंदू लड़कियां हैं जो कि या तो मारी जा चुकी हैं या यमन सीरिया इराक अफगानिस्तान की कैद में सड़ रही है। और यह आंकड़ा भारत के सिर्फ एक राज्य केरल का है पूरे देश में स्थिति और भी भयावह है।“
अनुसंधान से पता चलता है कि…
इस वीडियो को देखने पर हमने पाया कि इसकी अखिर में “द केरला स्टोरी” लिखा हुआ है। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।
इसको ध्यान में रखकर हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। हमें यही वीडियो सनशाईन पिक्चर्स के आधिकारिक चैनल पर 3 नवंबर को प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि यह वीडियो “द केरला स्टोरी” नामक एक फिल्म का टीज़र है। जिसमें केरल की 32,000 महिलाओं की कहानी बतायी गयी है। इस फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन और सह-निर्मित आशिन ए शाह है। और इस फिल्म में अभिनेत्री अदा शर्मा है।
Embed
जाँच में आगे बढ़ते हुये हमें यह वीडियो अदा शर्मा के ट्वीटर हैंडल पर भी 4 नवंबर को शेयर किया हुआ मिला।
Embed
5 नवंबर को प्रकाशित ए.बी.पी न्यूज़ के वेबसाइट पर दी गयी जानकारी में बताया गया है कि अभिनेत्री अदा शर्मा की फिल्म द केराल स्टोरी का टीजर रिलीज हुआ है। और यह उसी का वीडियो है। अदा शर्मा इस फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही है।
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इस दावे में पूरी बात नहीं बतायी गयी है। यह वास्तविक घटना नहीं है, यह “द केरला स्टोरी” नामक एक फिल्म का टीज़र है। इसमें दिख रही महिला अभिनेत्री अदा शर्मा है।
Title:फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के टीज़र के वीडियो को वास्तविक घटना बताकर वायरल किया जा रहा है।
Fact Check By: Samiksha KhandelwalResult: Missing Context
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…
मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…
राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं, फर्जी है वायरल दावा।…
Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…
अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…
पुलिसकर्मियों द्वारा एक लड़के के साथ बुरी तरह मारपीट का यह वीडियो हाल का नहीं,…