Political

वाराणसी में पार्षद को गटर में कुर्सी से बांधकर रखने के वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

यह वाराणसी का वीडियो है। दरअसल, इस पार्षद को जनता अपनी गटर की समस्या से अवगत कराना चाहती थीं। इसलिये उन्हें कुर्सी से बांधकर रखा गया था।

पानी से भरे रास्ते पर कुर्सी से बंधे हुए एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। साथ में दावा किया जा रहा है कि, वह शख्स पार्षद है। उन्होंने चुनाव होने के बाद कभी उनके क्षेत्र का दौरा नहीं किया और अब वापस चुनाव आने पर वोट मांगने आये है। जिस वजह से लोगों ने उन्हें ऐसे बांध दिया। 

वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा हुआ है, “ये जनाब पार्षद है, चुनाव जीतने के बाद कभी अपने क्षेत्र में नही गए। वापस चुनाव आने पर वोट की अपील के लिए दौरे पर गए जनता द्वारा किडनैप कर लिया गया।“ 

फेसबुक

आर्काइव लिंक


Read Also: क्या नूपुर शर्मा केस में सुनवाई करने वाले जज जे. बी. पारदीवाला पहले कांग्रेस विधायक थे?


अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने इस वीडियो की जाँच यूट्यूब पर कीवर्स सर्च कर की। परिणाम में हमें यही वीडियो एन.डी.टी.वी के चैनल पर 21 नवंबर 2021 को प्रसारित किया हुआ मिला। इसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि वाराणसी में सीवर की वजह से जलभराव के कारण परेशान जनता ने उसी क्षेत्र को पार्षद को कई घंटों तक सीवर के पानी के बीच कुर्सी से बांधकर बंधक बना कर रखा। 

वहाँ के लोगों ने सालों से हो रही परेशानियों के लिये आक्रोश जताया। इस पर पार्षद खुद कह रहे है कि सीवर की वजह उस श्रेत्र में मौजूद 20-25 घरों के लोगों को घर से बाहर निकलने के लिये काफी दिक्कत होती है। और उन्होंने कई बार नगर निगम के लोगों की इस परेशानी के बारे में अवगत कराया।

आर्काइव लिंक

आगे बढ़ते हुये नवभारत टाइम्स के लेख में हमने पाया कि यह घटना वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के अम्बिया मंडी इलाके की है। वहाँ कुछ महीनों से सीवर का पानी बह रहा इस वजह से लोगों ने वहाँ के पार्षद तुफैल अंसारी को बंधी बनाया था।

आर्काइव लिंक

आपको बता दें कि वाराणसी में नगर निगम के चुनाव दिसंबर 2017 में हुये थे और अब आने वाले चुनाव 2022 याने की इस साल होने वाले है। इससे हम यह कह सकते है कि इस वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है।


Read Also: क्या आईफोन के लिए इस लड़के पहली पत्नी को धोका दे कर 50 साल की महिला से शादी की?


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा आंशिक रूप से गलत है। वाराणसी के पार्षद को लोगों को सीवर के पानी से हो रही परेशानियों के लिये बंधी बनाया गया था।

Title:वाराणसी में पार्षद को गटर में कुर्सी से बांधकर रखने के वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: Partly False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

4 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

4 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

5 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

1 day ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago