National

फैक्ट चेक- उर्फी जावेद लेखक जावेद अख्तर की पोती नहीं है |

NDTV को दिए गए एक इंटरव्यू में मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने कथित तौर पर आर.एस.एस संगठन की तुलना तालिबान के साथ करने के बाद से ही वे एक विवाद में खींचते दिख रहे हैं साथ ही भाजपा पार्टी के सदस्यों ने उनके इस बयान का कड़ा विरोध किया है | इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक लड़की का एअरपोर्ट से निकलते हुए दिखाने वाला वीडियो साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह लड़की जावेद अख्तर की पोती उर्फी जावेद है | सोशल मीडिया यूजर इस लड़की के पहने हुए कपड़े पर आपत्ति जताते हुए जावेद अख्तर पर निशाना साध रहे है | 

पोस्ट के शीर्षक में लिखा गया है कि 

“यह जावेद अख्तर की पोती उर्फी जावेद है मुंबई एयरपोर्ट पर इस का पहनावा देखिए तालिबानी चाहक लोग बतावे इसको सरिया कानून के अनुसार क्या सजा बनती है |”

अनुसंधान से पता चलता है कि…

फैक्ट क्रेसेंडो ने शोध कर जाँच में पाया की वायरल वीडियो में दिख रही लड़की का जावेद अख्तर से कोई सम्बन्ध नहीं है |

जाँच की शुरुवात हमने गूगल पर “उर्फी जावेद एअरपोर्ट”कीवर्ड सर्च करते हुए वायरल वीडियो को ढूँढा जिसके परिणाम से हमें पता चला कि वीडियो में दिख रही यह लड़की- उर्फी जावेद हैं जो कि बिग बॉस ओ.टी.टी की सदस्य है और जो हाल ही में मीडिया पर काफी चर्चा में है | उनका नाम बिग बॉस ओ.टी.टी से बाहर आने के बाद काफी सुर्ख़ियों में है | उनके एअरपोर्ट लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चल रही है | इस लुक को एअरपोर्ट के बहार पैपेराज़ी द्वारा खीचा गया है | इस वीडियो के कारण उर्वी को सोशल मीडिया पर उनके पेहनावे के लिए काफी ट्रोल किया गया है और इसे एक पब्लिसिटी स्टंट कहा जा रहा है | इस वीडियो को टल्ली टॉक इंडिया द्वारा उनके आधिकारिक फेसबुक पेज पर १ सितंबर २०२१ को अपलोड किया गया है | इस वीडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि उर्फी जावेद को एअरपोर्ट से निकलते हुए दिखिए जहाँ वे पैपेराज़ी को बिग बॉस ओ.टी.टी के संबंध में अपनी राय देती है | इन्टरनेट में कही भी यह उल्लेख नही किया गया है कि उर्फी जावेद लेखक जावेद अख्तर की पोती है | 

जाँच में आगे बढ़ते हुए हमें जावेद अख्तर की पत्नी मुशीर एक्ट्रेस शबाना आज़मी द्वारा किया गया एक ट्वीट मिला | ८ सितंबर २०२१ को उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से वायरल हो रही वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि इस लड़की के साथ हमारा कोई रिश्ता नही है | कृपया झूठ फैलाना बंद करें | इस ट्वीट से स्पष्ट हो सकते है कि वायरल वीडियो में दिख रही लड़की उर्फी जावेद लेखक जावेद अख्तर की पोती नही है और नाही वे उनके परिवार से कोई संबंध रखती है |  

इसके अलावा हमें शबाना आज़मी के इन्स्टाग्राम द्वारा पोस्ट पर की गई तस्वीर मिली | उन्होंने उनके पति जावेद अख्तर के साथ उनके पोतियों की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है कि उनके पोतियों का नाम शाक्य और अकिरा (फरहान अख्तर की बेटियां) है | इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि जावेद अख्तर सबसे ज्यादा खुश उनके पतियों- शाक्य अख्तर और अकिरा अख्तर के साथ रहते है | 

तालिबान के अफ़ग़ानिस्तान पर कब्ज़े से संबंधित अन्य फैक्ट चेक को आप नीचे पढ़ सकते है |

निष्कर्ष:

तथ्यों की जाँच के पश्चात् हमने वायरल हो रही तस्वीर के माध्यम से किये गये दावे को गलत पाया है | सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो जावेद अख्तर की पोती उर्फी जावेद नही है | उर्फी जावेद का लेखक जावेद अख्तर के साथ कोई संबंध नही है | जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आज़मी ने खुद इस बात का स्पष्टीकरण दिया है |

फैक्ट क्रेसेंडो द्वारा किये गये अन्य फैक्ट चेक पढ़ने के लिए क्लिक करें :

१. वर्ष 2015 में सीरिया में एक महिला को अल-कायदा द्वारा गोली मारने के वीडियो को वर्तमान अफगानिस्तान से बता वायरल किया जा रहा है।s

२. ब्राज़िल के पेरोला शहर के एक वीडियो को श्रीनगर (जम्मू कश्मीर) का बता गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

३. ब्रिटेन में हुये २०१४ के एक नुक्कड़ नाटक वीडियो को अफगानिस्तान में मुस्लिम महिलाओं की सरेआम नीलामी का बता फैलाया जा रहा है|

Title:फैक्ट चेक- उर्फी जावेद लेखक जावेद अख्तर की पोती नहीं है |

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

21 hours ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

21 hours ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

21 hours ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

1 day ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

3 days ago

लड़के को प्रताड़ित करती यूपी पुलिस का पुराना वीडियो हाल का बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

पुलिसकर्मियों द्वारा एक लड़के के साथ बुरी तरह मारपीट का यह वीडियो हाल का नहीं,…

3 days ago