जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश जारी किया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें भारी भीड़ को एक रेलवे स्टेशन पर देखा जा सकता है। वायरल वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का दृश्य है।
वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- जम्मू कश्मीर – पहलगामगा घटना के बाद मोदी सरकार ने 48 घंटे से पहले जाने के लिए आदेश दिया इंडिया से भागते हुए पास पाकिस्तान मुस्लिम लोग ।
अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया।परिणाम में वायरल वीडियो हमें इंस्टाग्राम हैंडल्स पर साझा किया हुआ मिला। यहां पर वीडियो को फरवरी 2025 में अपलोड किया गया था। इससे ये साफ है कि वायरल वीडियो का हालिया पहलगाम आतंकी हमले से कोई संबंध नहीं है।
पोस्ट के अनुसार ये वीडियो मुंबई में हुए इज्तेमा का है।
अधिक सर्च करने पर हमें इंस्टाग्राम पर 4 फरवरी 2025 को अपलोड किया गया मूल वीडियो मिला। इस वीडियो को ‘खारघर इज्तिमा मुंबई’ कैप्शन के साथ शेयर किया गया है।वहीं वीडियो की लोकेशन खारघर रेलवे स्टेशन बताई गई है।
https://www.instagram.com/reel/DFoIH3gs2lh/?utm_source=ig_web_copy_link
वायरल वीडियो से मिलते- जुलते वीडियो यहां पर भी देखें जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार यह स्थान खारघर रेलवे स्टेशन के पास है। यह भी दो महीने पुराना है।
मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें खारघर इज्तिमा के दौरान रेलवे स्टेशन पर पहुंची भारी भीड़ से संबंधित News 18 लोकमत की वीडियो रिपोर्ट मिली।
इसमें बताया गया है कि यह वीडियो नवी मुंबई के खारघर में मुस्लिम समुदाय द्वारा आयोजित इज्तिमा से लौट रहे लोगों का है।
पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का आदेश-
जम्मू-कश्मीर में पिछले हफ्ते हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करने की घोषणा करते हुए उन्हें 26 अप्रैल तक देश छोड़कर जाने का आदेश जारी किया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिकों का सार्क वीजा 27 अप्रैल तक ही मान्य रहने का आदेश दिया गया था। जबकि मेडिकल वीजा की अवधि 29 अप्रैल तक मान्य की गई थी।
निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ वाला यह वीडियो फरवरी 2025 से इंटरनेट पर मौजूद है, जबकि केंद्र सरकार का पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का आदेश 24 अप्रैल 2025 को आया है। ऐसे में वायरल दावा फर्जी साबित होता है।
Title:पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…
Fact Check By: Sarita SamalResult: False
भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…
यह वीडियो पहलगाम आतंकी हमले से सम्बंधित नहीं है, यह वैष्णो देवी रोपवे के विरोध…
पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…
CAA प्रदर्शन के दौरान की पुरानी तस्वीरों को फर्जी कम्युनल एंगल से शेयर किया जा…
बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…
पहलगाम में हुई आतंकी घटना से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो…