हल्दी के पानी से पत्तागोभी से कीड़े निकलने का दावा करता यह वायरल  वीडियो स्क्रिप्टेड है…

Misleading Social

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई देता है कि एक आदमी पत्तागोभी को आधा काटकर, उस पर हल्दी पाउडर और पानी का मिक्सचर लगाता है, जिसके बाद सब्ज़ी से कीड़े निकलते दिखते हैं।  यूज़र्स इस क्लिप को पत्तागोभी से कीड़े निकलने की असली घटना बताकर शेयर कर रहे हैं।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- देखो दोस्तो पत्ता गोभी की सब्जी मे कितने कीड़े निकलते है तो थोड़ा संभल कर खाये

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि… 

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो का ओरिजिनल वीडियो हमें एक फेसबुक पेज पर  मिला। जिसे 1 जनवरी 2025 को पोस्ट किया गया था, जिसका टाइटल था “पत्ता गोभी खाने से पहले यह वीडियो देखें”।

पड़ताल में आगे हमने फेसबुक पेज को रिव्यू करने पर हमने देखा कि इंट्रोडक्शन सेक्शन में लिखा है, “इस पेज पर पोस्ट किए गए वीडियो स्क्रिप्टेड हैं और अवेयरनेस या एंटरटेनमेंट के लिए बनाए गए हैं। सावधान रहें, दोस्तों।“

हमने यह देखा कि ऐसे ही अन्य वीडियो को अपलोड किया गया है। जिससे ये साफ पता चलता है कि वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है।

https://www.facebook.com/reel/2867899050082056

https://www.facebook.com/reel/1221761796545646

निष्कर्ष- 

तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि,  हल्दी के पानी से पत्तागोभी में कीड़े निकलने का ये वायरल वीडियो बनावटी और स्क्रिप्टेड है।

Avatar

Title:हल्दी के पानी से पत्तागोभी से कीड़े निकलने का दावा करता यह वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है…

Fact Check By: Sarita Samal  

Result: Misleading