Social

चलती ट्रेन से फोन छीनने का वायरल वीडियो पूरी तरह असली नहीं बल्कि डिजिटली एडिटेड है।

चलती ट्रेन से चोर द्वारा फोन छीनने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि  एक चोर ने चलती ट्रेन से फोन छीन लिया। जिसे वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है। जबकि इस वीडियो को असली मानकर यूजर शेयर कर रहे हैं। 

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- भाई ने आईफोन छीन लिया…

ट्विटरआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो को अच्छी तरह से देखा। जहां पर हमें एक जगह छोटे से से पत्थर का खम्बा दिखाई दिया। इस खम्बे पर बंगाली अक्षरों में कुछ लिखा गया था।

हमारा ध्यान इस बात पर गया कि वीडियो के शुरुआती कुछ सेकंड में ट्रेन का रंग अलग दिखाई देता है जो बाद में लाल रंग का हो जाता है।

हमने वायरल वीडियो से यहीं की तस्वीर निकाली और रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें रेडिट पर दो महीने पहले अपलोड हुआ एक वीडियो मिला। जो वायरल वीडियो के पहले भाग का था। दिखाया गया है कि एक लड़का सच में एक यात्री से मोबाइल छीन रहा है। 

बाद में  हमें वायरल वीडियो का पूरा संस्करण इंस्टाग्राम पर एक यूज़र के अकाउंट में अपलोडेड मिला। द_अमर_बाबू_फटास्की नाम के यूजर ने वायरल वीडियो को अपलोड किया है। जो एक एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं।और उसने एडिटिंग के इस्तेमाल से कई वीडियो बनाये हैं।

मिली जानकारी के बाद वायरल वीडियो के संबंध में स्पष्टीकरण के लिए हमने द_अमर_बाबू_फटास्की से संपर्क किया। उन्होंने हमें यह बताया कि वायरल वीडियो एडिटेड हैं। पहले वीडियो में दरअसल एक शख्स चलती ट्रेन से मोबाइल फोन छीन रहा था, मैंने वीडियो को एडिट कर अपना एक वीडियो लगाया है। जो केवल सीर्फ कंटेंट निर्माण के लिए था।

निष्कर्ष- 

तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि यात्रियों से मोबाइल फोन छीन रहे व्यक्ति का वायरल वीडियो असली नहीं है। वीडियो को एक कंटेंट क्रिएटर ने पहले  एडिट किया उसके बाद उसने अपने चेहरे के इस्तमाल से वीडियो को तैयार किया। वीडियो केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया था जिसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।

Title:चलती ट्रेन से फोन छीनने का वायरल वीडियो पूरी तरह असली नहीं बल्कि डिजिटली एडिटेड है।

Written By: Saritadevi Samal

Result: Misleading

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

3 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

3 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

5 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

1 day ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago