Political

कुमार विश्वास का ये वीडियो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद का नहीं बल्कि 2018 का है…..

सोशल मीडिया  पर कवि कुमार विश्वास का एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुमार विश्वास के साथ-साथ अरविंद केजरीवाल का वीडियो भी है।  जिसमें केजरीवाल को ईडी के अधिकारी गिरफ्तार करते दिख रहे हैं। साथ ही वीडियो में लिखा है- “कवि की इतनी सटीक कल्पना, आप भी कहेंगे जोगीरा सारा रा रा”। 

वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि कवि कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन पर गाना गाकर तंज कसा है। 

वायरल पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है- भ्रष्टाचार के आरोप में जेल पहुंचे अरविंद केजरीवाल तो कुमार विश्वास ने अपने अंदाज में लिये मजे।।

ट्विटरआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के बारे में जानने के लिए अलग अलग की-वर्ड से गूगल सर्च किया। परिणाम में हमें कुमार विश्वास का ये वीडियो न्यूज तक यूट्यूब चैनल में प्रकाशित मिला। इस वीडियो को 2 मार्च  2018 को यानी 6 साल पहले अपलोड किया गया था। 

आर्काइव

चैनल के वीडियो में करिब 5 मिनट 30 से वायरल वीडियो को देखा जा सकता है। यहां कुमार विश्वास होली समारोह के दौरान जोगीरा गाना गाते दिख रहे हैं। प्रकाशित खबर के अनुसार 2018 कुमार ने इस गाने के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी पर भी तंज कसा था। निम्न में पूरी  वीडियो देखें। 

इससे ये स्पष्ट है कि वायरल वीडियो का हाल ही से कोई संबंध नहीं है। कुमार विश्वास का ये वीडियो छह साल पुराना है। इसका अरविंद केजरीवाल के ईडी द्वारा की गयी गिरफ्तारी से कोई लेना देना नहीं है। 

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आया कुमार विश्वास का पहला रिएक्शन-

बता दें कि कुमार विश्वास 2014 में आम आदमी पार्टी यानी अरविंद केजरीवाल के साथ थे, लेकिन 2017-18 में कुमार विश्वास और आम आदमी पार्टी के बीच विवाद के बाद वो ‘आप’ से अलग हो गए थें। वहीं हाल ही में सीएम अरविंद केजरीवाल की शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी को लेकर कवि कुमार विश्वास ने रामचरित मानस की चौपाई के जरिए निशाना साधा है। 

https://twitter.com/DrKumarVishwas/status/1770849229268808116/history

आर्काइव

निष्कर्ष- 

तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, कुमार विश्वास का ये वीडियो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद का नहीं बल्कि 2018 का है।

Title:कुमार विश्वास का ये वीडियो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद का नहीं बल्कि 2018 का है….. 

Written By: Saritadevi Samal

Result: False

Recent Posts

इंडोनेशिया में थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते बच्चों का वीडियो भारत का बताकर वायरल

थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते यह बच्चें मध्य प्रदेश के नहीं है…

2 days ago

अरुण गोविल ने पीएम मोदी की नहीं की आलोचना  ,  अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल….

सोशल मीडिया पर मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल का एक वीडियो वायरल है। दावा…

2 days ago

सच नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर में सात विमानों के नुकसान कबूलते CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो…

CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…

5 days ago

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…

6 days ago

पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़रगढ़ में हुई सामूहिक हत्याकांड का पुराना वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दावे से वायरल…

खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…

6 days ago

महाराष्ट्र में नाबालिग पर हुआ चाकू हमला ‘लव जिहाद’ का प्रकरण नहीं; जानिए सच

दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…

7 days ago