False

दान पेटी का ये वीडियो अयोध्या का नहीं, बल्कि राजस्थान के श्री सांवलिया सेठ मंदिर का है….

अयोध्‍या में नवनिर्मित राम मंदिर में चढ़ावे के नाम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें महिलाओं को दान पेटी में नोटों की गड्डियों को डालते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये राम मंदिर के चढ़ावे का वीडियो हैं।

वायरल पोस्ट के साथ यूजर  लिखा है- दान पेटी राम मंदिर अयोध्या

फेसबुकआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉट लिए। मिली तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च करने पर वायरल वीडियो की खबर में एशियानेट न्यूज पेज पर प्रकाशित मिली।

 वायरल वीडियो के  स्क्रीनशॉट को खबर में इस्तेमाल किया गया है। ये खबर 11 सितंबर 2023 को प्रकाशित हुई  है।  

इस खबर के अनुसार ये वीडियो चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ यानि भगवान कृष्ण के मंदिर का है। यहां भक्त मनोकमाना पूरी होने पर करोड़ों का दान करते हैं। ये एक महिला ने दो मिनट के अंदर 10 लाख रुपये ईश्वर को अर्पित की थी। 

इस जानकारी की मदद लेते हुए हमने आगे की खोज की। हमें यूट्यूब पर वायरल वीडियो मिला। जिसमें मंदिर के दानपात्र पर बना डिजाइन दिखाई दे रहा है।

हमने आगे सांवलिया सेठ मंदिर के कुछ  अन्य वीडियो भी देखे , जिनमें दिखाई दे रहे दानपात्र में भी वही डिजाइन है जो वायरल वीडियो में देखा जा सकता है। इससे साफ होता है कि वायरल वीडियो सांवलिया सेठ मंदिर का है। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, ये वीडियो अयोध्या का नहीं, बल्कि राजस्थान के श्री सांवलिया सेठ मंदिर का है। जहां सितंबर 2023 को एक महिला ने दो मिनट के अंदर 10 लाख रुपये का चढ़ावा दिया था।

Title:दान पेटी का ये वीडियो अयोध्या का नहीं, बल्कि राजस्थान के श्री सांवलिया सेठ मंदिर का है….

Written By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

14 hours ago

बिल्डिंग से कूदते लोगों का वीडियो एयर इंडिया विमान क्रैश से सम्बंधित नहीं, वीडियो दिल्ली का है..

12 जून 2025 को, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, लंदन गैटविक के लिए जाने…

14 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

14 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

16 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

2 days ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago