False

खतरनाक लैंडस्लाइड का ये वीडियो भारत का नहीं है बल्कि यह चीन का है….

सोशल मीडिया पर एक भीषण भूस्खलन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा । वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारत के मनाली में हाल में भीषण भूस्खलन हुआ है जिसमें भयंकर तबाही हुई है। ऐसा लग रहा है कि जैसे प्रकृति अपना रूप बदल रही हो। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा का पूरा पहाड़ टूटकर सड़क पर गिर रहा है। चारों तरफ धुएं का गुबार फैल रहा है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- लैंडसाइड इंडिया मनाली – ट्रेंडिंग ,लैंडस्लाइड ,रील्सएफबी, लैंडस्लाइडन्यूज़, मनाली

फेसबुकआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीर का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें Accuweather नाम के एक ट्वीटर अकाउंट में मिला। वीडियो को 30 सितंबर 2023 को अपलोड किया गया था। जानकारी के अनुसार ये वीडियो चीन में अचानक हुए भूस्खलन का है। 

मिली जानकारी की मदद से हमने आगे की जांच शुरु की। 

जहां पर  हमें न्यूज़फ्लेयर यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो का लंबा संस्करण मिला। 

खबर के अनुसार, यह घटना 27 सितंबर को सिचुआन प्रांत में स्थित चोंगझोउ में हुई। इसमें किसी के हताहत होने या क्षतिग्रस्त होने की खबर नहीं है। कथित तौर पर अधिकारियों ने तुरंत प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यातायात पर प्रतिबंध लगाया।

इस घटना से जुड़ी रिपोर्ट कई चीनी भाषा के मीडिया आउटलेट्स ने भी साझा किया है।

उन रिपोर्टों को  यहां, यहां और यहां देखी जा सकती हैं। इन चैनल में जानकारी दी गई है कि चोंगझोउ, सिचुआन में भूस्खलन हुआ। बड़ी मात्रा में चट्टानें और मिट्टी गिरी, और आपातकालीन वाहन तुरंत पीछे हट गए।

मनाली में भूस्खलन-

मनाली में लास्ट भूस्खलन 11 सितम्बर 2023 को हुआ था। मनाली-लेह मार्ग स्थित सिस्सू नर्सरी के पास एक एलपी ट्रक भूस्खलन की चपेट में आ गया। हालांकि इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। सड़क से मलबा हटाने और ट्रक के बीच सड़क पर फंसने से मनाली से केलांग जा रही निगम की बस के साथ कई ट्रक और छोटे वाहन दोनों तरफ से फंस गए। करीब एक घंटे तक मनाली-केलांग-मनाली मार्ग अवरूद्ध रहा। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि खतरनाक लैंडस्लाइड का ये वीडियो भारत का नहीं है बल्कि यह चीन का है जो कि 27 सितंबर 2023 को घटित हुआ था।

Title:खतरनाक लैंडस्लाइड का ये वीडियो भारत का नहीं है बल्कि यह चीन का है….

Written By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…

20 hours ago

पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़रगढ़ में हुई सामूहिक हत्याकांड का पुराना वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दावे से वायरल…

खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…

21 hours ago

महाराष्ट्र में नाबालिग पर हुआ चाकू हमला ‘लव जिहाद’ का प्रकरण नहीं; जानिए सच

दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…

2 days ago

वायरल वीडियो धनखड़ के इस्तीफे से सम्बंधित नहीं, फर्जी है दावा….

धनखड़ के पुराने बयान को उनके इस्तीफे से जोड़ा जा रहा है, उनका यह वीडियो…

3 days ago

यूपी के उन्नाव में छेड़खानी के आरोपी की पिटाई मामले में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल, दावा फर्जी…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की छात्रा को एक…

3 days ago

राजस्थान के एक पुराने वीडियो को चंदन मिश्रा हत्याकांड से जोड़कर शेयर किया जा रहा है…

पटना के चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल तौसीफ समेत 5 शूटरों को कोलकाता से गिरफ्तार…

4 days ago