Political

स्कूल जाती लड़की को छेड़ रहे लड़कों का ये वीडियो स्क्रिप्टेड है…

एक स्कूल जाती लड़की को कुछ बदमाशों द्वारा परेशान  करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में बाइक से आये दो लड़कों को लड़की के साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि मोदी के गुंडाराज में कोई भी सुरक्षित नहीं, स्कूल जाती लड़कियों का अपहरण हो रहा है। यूजर्स मोदी सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- इस देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। पूर्ण अराजकता। स्कूल जाने वाली लड़कियों का अपहरण किया जा रहा है जबकि पुलिस और प्रशासन कहीं नजर नहीं आ रहा है। मोदी का गुंडाराज…

ट्विटरआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉट लिए। मिली तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च करने पर वायरल वीडियो हमें officialnaveenjangra  नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। यहां पर वीडियो को 26 अक्टूबर 2023 को अपलोड किया गया है। 

अधिक सर्च करने पर यह वीडियो ‘नवीन जांगड़ा’ के यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड हुआ मिला। यूट्यूब चैनल पर प्रकाशित वीडियो की शुरुआत में डिसक्लेमर दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि वीडियो में बनाई गई सामग्री केवल ‘मनोरंजन उद्देश्यों’ के लिए बनाई गई थी। वीडियो काल्पनिक है और वास्तविक घटना को चित्रित नहीं करता है।

आगे हमने नवीन जांगड़ा का इंस्टाग्राम और यूट्यूब का बायो देखा, जिसके अनुसार, वह एक ‘वीडियो निर्माता’ हैं।

वायरल वीडियो के जैसे इनके अन्य वीडियो को यहां, यहां और यहां पर भी देखा जा सकता है।  ये वीडियो स्क्रिप्टेड है। इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, PM मोदी के गुंडाराज में स्कूल जाती लड़की को छेड़ रहे लड़कों का ये वीडियो स्क्रिप्टेड है। इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है।

Title:स्कूल जाती लड़की को छेड़ रहे लड़कों का ये वीडियो स्क्रिप्टेड है…

Fact Check By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

रोते लोगों का वायरल वीडियो 6 अप्रैल 2025 से ऑनलाइन मौजूद  है, वीडियो का ऑपरेशन सिंदूर’ से संबंध नहीं…

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की बदले की शुरुआत…

5 hours ago

जॉर्जिया में लगी आग का वीडियो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर भ्रामक दावे से वायरल…

इस वीडियो का ऑपरेशन सिंदूर से नहीं है कोई संबंध, जार्जिया की घटना का वीडियो…

6 hours ago

भारत के ऑपरेशन सिंदूर में ‘पाकिस्तानी  पायलट की मौत’ का वीडियो पुराना, दावा फर्जी…

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की बदले की शुरुआत…

21 hours ago

आतंकवादियों के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर का नहीं है ये वीडियो, यह एक गेमिंग वीडियो है….

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की बदले की शुरुआत…

21 hours ago

असंबंधित  और पुरानी  तस्वीरों को  पाकिस्तान द्वारा भारत पर जवाबी हमले के झूठे दावे से वायरल किया जा रहा है।

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की बदले की शुरुआत…

21 hours ago