False

श्रीलंका में बाइक सवारों के गहरे गड्ढे में गिरने का वीडियो भारत का बताकर शेयर किया जा रहा है…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाइक पर सवार दो लोग अचानक सड़क के बीचों-बीच एक गहरे गड्ढे में गिरते हैं। वायरल वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया है कि यह घटना भारत में हुई है। वहीं इस दुर्घटना के लिए सरकार की आलोचना भी की जा रही है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है-  भारतीयों से इतना अधिक कर वसूलने का क्या फायदा??अस्पताल के बिल के साथ निःशुल्क तैराकी और रोमांच।अमेरिकी मानक से बेहतर सड़कें उपलब्ध कराने के लिए नितिन गडकरी को धन्यवाद। लगे रहो मुन्ना भाई !!

 फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें ‘Lankadeepa’ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला। यहां पर वीडियो को  19 सितंबर 2023 को अपलोड किया गया था। इससे ये साफ है कि वीडियो हाल का नहीं है। 

प्रकाशित जानकारी के अनुसार ये  घटना श्री लंका की है।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर वायरल वीडियो हमें अन्य कई वेबसाइट पर मिली। जिन्हें यहां,यहां और यहां पर देखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार घटना श्रीलंका के कोलंबो में हुई थी। गोथातुवा इलाके में एक व्यक्ति अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए बाइक से जा रहा था, तभी वे सड़क के बीचों-बीच पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। बाद में आस-पास खड़े लोगों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।

 बताया जाता है कि गड्ढा करीब 16 फीट गहरा था और पानी की पाइप फटने की वजह से सड़क पर पानी भर गया था। घटना के कई दिनों बाद भी गड्ढा भरा नहीं गया था।

 निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि , सड़कों के खस्ता हाल के लिए सरकार पर तंज कसते हुए जिस वीडियो को शेयर किया जा रहा है वो असल में भारत नहीं बल्कि श्री लंका का है। 

Title:श्रीलंका में बाइक सवारों के गहरे गड्ढे में गिरने का वीडियो भारत का बताकर शेयर किया जा रहा है…

Fact Check By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

वायरल वीडियो धनखड़ के इस्तीफे से सम्बंधित नहीं, फर्जी है दावा….

धनखड़ के पुराने बयान को उनके इस्तीफे से जोड़ा जा रहा है, उनका यह वीडियो…

2 hours ago

यूपी के उन्नाव में छेड़खानी के आरोपी की पिटाई मामले में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल, दावा फर्जी…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की छात्रा को एक…

2 hours ago

राजस्थान के एक पुराने वीडियो को चंदन मिश्रा हत्याकांड से जोड़कर शेयर किया जा रहा है…

पटना के चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल तौसीफ समेत 5 शूटरों को कोलकाता से गिरफ्तार…

24 hours ago

जकार्ता की मस्जिद में आग लगने का पुराना वीडियो, स्पेन की मस्जिद में लगी आग के दावे से वायरल…

स्पेन की जनता का बार्सिलोना की मस्जिद में आग लगाए जाने के दावे से वायरल…

1 day ago

2024 में तमिल नाडु पुलिस का किन्नरों पर लाठीचार्ज का वीडियो बिहार की घटना के रूप में वायरल…

वीडियो तमिलनाडु में पुलिस द्वारा किन्नरों पर लाठीचार्ज का है, बिहार का नहीं। बिहार में…

1 day ago

कांवड़ियों के ट्रक के नीचे कूदकर आत्महत्या करने का ये मामला 2017 का है, हाल का नहीं..

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से  वायरल  हो रहा है , जिसमें एक  व्यक्ति…

3 days ago