हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। चंबा में भी हाल ही में लैंडस्लाइड होने की घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर अब इसी संबंध में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक ट्रक किसी घुमावदार सड़क से निकलते दिखाई दे रहा है। रेनकोट पहना एक शख्स कुछ दूरी पर खड़े होकर इस ट्रक को वहां से जल्दी निकलने का इशारा करता है। इतने में ही अचानक लैंडस्लाइड होती है और एक ट्रक इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच जाता है।वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक ट्रक लैंडस्लाइड की चपेट में आने से बाल-बाल बचा।
वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- एक बार फिर हुआ भूस्खलन. है भगवान रक्षा करो प्रभु. #हिमाचल
अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें एक वीडियो रिपोर्ट दिखाई दी। इसके मुताबिक 17 मई 2024 को इंडोनेशिया के वेस्ट सुमात्रा प्रांत में लैंडस्लाइड हो गया था।
मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें ‘सीएनएन इंडोनेशिया’ की रिपोर्ट मिली। खबर के मुताबिक, ये वेस्ट सुमात्रा के पडांग शहर के Sitinjau Lauik Route का वीडियो है। जब भूस्खलन हुआ, उस वक्त एक ट्रक इस सड़क से निकल रहा था। लेकिन, वो ठीक समय पर वहां से सुरक्षित बच कर निकल गया।
हिमाचल प्रदेश के चंबा में भी हाल ही में लैंडस्लाइड
उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक बारिश, बादल फटने, अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इन प्राकृतिक आपदाओं में बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है। अब हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भी एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। यहां पहाड़ के ऊपर अचानक से लैंडस्लाइड हो गया। लैंडस्लाइड के बाद चट्टानें नीचे गांव की ओर बढ़ने लगीं। हालांकि, तभी एक ऐसा चमत्कार हुआ जिसने कई लोगों की जान बचा ली।
निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, हिमाचल प्रदेश के चंबा में लैंडस्लाइड के नाम पर इंडोनेशिया का वीडियो वायरल किया जा रहा है।
Title:भूस्खलन की चपेट से बचते ट्रक का ये वीडियो हिमाचल प्रदेश का नहीं , दावा फर्जी….
Fact Check By: Sarita SamalResult: Misleading
जमीन पर पड़ी हुई लाशों की तस्वीर का देवभूमि उत्तराखंड में आई आपदा से नहीं…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को एक महिला…
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने ‘गुंडाराज और कुशासन’ पर नीतीश कुमार के खिलाफ कोई…
एक दूसरे से लिपटे मिले दो शवों की तस्वीर उत्तरकाशी में आई आपदा की नहीं…
हाल ही में 'ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन' के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने सपा सुप्रीमो…
प्रधानमंत्री मोदी की राजकीय यात्रा के दौरान मालदीव के रक्षा मंत्रालय की इमारत पर उनकी…