एक शख्स के  चार लड़कियों के साथ शादी करने का यह वीडियो स्क्रिप्टेड है….

False Social

एक लड़के का चार लड़कियों के साथ शादी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो में सभी शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। यूजर वीडियो को सच मान कर शेयर कर रहे हैं। साथ ही दावा कर रहे हैं कि इस शख्स ने एक साथ चार लड़कियों से शादी की है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- शख्स ने चार लड़कियों के साथ लिए शादी के फेरे,लोगों ने कहा वाह क्या किस्मत है। 

फेसबुकआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स निकाले और गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें यह वीडियो ‘एक्टर ब्रजेश’ नाम के वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर मिला। 

वीडियो को 28 नवंबर को अपलोड किया गया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ”एक विवाह ऐसा भी @actorbrajesh4247”।

जांच में आगे हमने एक्टर ब्रजेश के यूट्यूब चैनल को खंगाला। जिससे हमें ये स्पष्ट हुआ कि इस चैनल पर स्क्रिप्टेड वीडियोज बनाए जाते हैं। वहीं ब्रजेश वायरल वीडियो के साथ चैनल के अन्य वीडियो में मौजूद है। 

वहां से हमें बृजेश का इंस्टाग्राम हैंडल मिला। वहां भी यह वीडियो मौजूद है। उसी गेटअप में उनके हैंडल से और भी वीडियोज अपलोड की गई हैं, जिससे पता चलता है कि वायरल वीडियो रियल नहीं है। 

सेम गेटअप में एक वीडियो में वो खुद भी बताते नजर आते हैं कि वो लक्ष्मी पैलेस में शूट करने आए हैं। 

वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए हमने एक्टर ब्रजेश से सम्पर्क किया तो उन्होंने हमें स्पष्ट किया कि यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है । 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि, एक शख्स के चार लड़कियों के साथ शादी करने का यह वीडियो स्क्रिप्टेड है, कोई असली मामला नहीं।

Avatar

Title:एक शख्स के चार लड़कियों के साथ शादी करने का यह वीडियो स्क्रिप्टेड है….

Written By: Sarita Samal 

Result: False