False

असम की गुवाहाटी में आई बाढ़ का नहीं है यह वीडियो, दावा भ्रामक..

असम के कई जिलों में आई बाढ़ के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी संदर्भ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोड  पर बनी दुकानों को पानी में बहते हुए देखा जा सकता है।  वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह असम की गुवाहाटी में आई बाढ़ का है। 

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- असम के लिए प्रार्थना करें #असम #बाढ़ #गुवाहाटी #PrayForAssam

 फेसबुकआर्काईव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें  the_phone_reviver नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। वीडियो को 8 सितंबर 2024 को शेयर किया गया था। इससे ये साफ है कि वायरल वीडियो हाल का नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, वीडियो जुलाई 2023 में हिमाचल प्रदेश की सैंज वैली में आई बाढ़ का है।

सितंबर 2024 में वायरल वीडियो  को  यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया हुस देखा जा सकता है। पता चलता है कि वीडियो असम में अभी आयी बाढ़ से लगभग दो साल पहले का है।

अधिक सर्च करने पर  हमें वायरल वीडियो से मिलते- जुलते कई अन्य वीडियो यूट्यूब चैनल पर भी मिले। यहां पर भी वीडियो को जुलाई 2023 में हिमाचल प्रदेश की सैंज वैली में आई बाढ़ का बताते हुए शेयर किया गया है।

पड़ताल के दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 11 जुलाई 2023 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, “हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के सैंज में भारी बारिश से आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। 40  दुकानें और 30 घर बाढ़ की चपेट में आने से तहस-नहस हो गए ।  

असम में आई बाढ़ के कारण लोगों का जीवन प्रभावित-

असम में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है़, हालांकि 18 जिलों में अब भी 4 लाख 40 हजार से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों में बाढ़ के कारण किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। राज्‍य में बाढ़ से करीब 1 हजार तीन सौ गांव प्रभावित हुए हैं। 16 हजार हेक्टेयर से अधिक फसल क्षेत्र को भी नुकसान पहुंचा है। असम सरकार ने बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ की टीमें तैनात की हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, वर्तमान में 156 राहत शिविरों में 40 हजार से अधिक लोग रह रहे हैं।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के हमने पाया कि , बाढ़ के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा  दावा भ्रामक है। वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2023 का है। यह हिमाचल प्रदेश की सैंज वैली का पुराना वीडियो है। 

Title:असम की गुवाहाटी में आई बाढ़ का नहीं है यह वीडियो, दावा भ्रामक..

Fact Check By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

राजस्थान के एक पुराने वीडियो को चंदन मिश्रा हत्याकांड से जोड़कर शेयर किया जा रहा है…

पटना के चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल तौसीफ समेत 5 शूटरों को कोलकाता से गिरफ्तार…

12 hours ago

जकार्ता की मस्जिद में आग लगने का पुराना वीडियो, स्पेन की मस्जिद में लगी आग के दावे से वायरल…

स्पेन की जनता का बार्सिलोना की मस्जिद में आग लगाए जाने के दावे से वायरल…

13 hours ago

2024 में तमिल नाडु पुलिस का किन्नरों पर लाठीचार्ज का वीडियो बिहार की घटना के रूप में वायरल…

वीडियो तमिलनाडु में पुलिस द्वारा किन्नरों पर लाठीचार्ज का है, बिहार का नहीं। बिहार में…

13 hours ago

कांवड़ियों के ट्रक के नीचे कूदकर आत्महत्या करने का ये मामला 2017 का है, हाल का नहीं..

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से  वायरल  हो रहा है , जिसमें एक  व्यक्ति…

2 days ago

गायों द्वारा बुज़ुर्ग पर हमला करने का वायरल वीडियो महाराष्ट्र  का है , बिहार का नहीं…

एक बुजुर्ग पर गाय के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।वीडियो के साथ…

3 days ago

ये डायनासोर  असली नहीं , बल्कि  एक कंपनी द्वारा प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किए गया मॉडल का है…..

सोशल मीडिया पर धरती से विलुप्त हो चूके एक डायनासोर का वीडियो तेजी से वायरल…

3 days ago