False

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 240 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें भारत, यूके, पुर्तगाल और कनाडा के नागरिक शामिल थे । इससे जोड़ कर एक वीडियो  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि  एयर इंडिया विमान दुर्घटना से पहले फ्लाइट अटेंडेंट का ये वीडियो है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- एयर इंडिया फ्लाइट AI171 के चालक दल और यात्रियों को शांति मिले 🙏 दुखद B787 ड्रीमलाइनर दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले 12 चालक दल के सदस्यों और सभी यात्रियों को शांति मिले ✈️। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएँ उनके परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं 🌹। उन्हें अपने प्रियजनों की यादों में शक्ति और सांत्वना मिले

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ तस्वीरो का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें  एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला।ये अकाउंट  यशस्वी शर्मा (@yashasviexplorer) के नाम से है। यहां पर वीडियो को 9 जून 2025 में  अपलोड किया गया था । जिससे पुष्टि होती है कि यह 12 जून 2025 के एयर इंडिया दुर्घटना से पहले का है।

पोस्ट के कमेंट सेक्शन को देखने पर हमें यशस्वी शर्मा की एक टिप्पणी मिली जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सुरक्षित हैं। उन्होंने लिखा, “हमसे संपर्क करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं सुरक्षित हूँ और अभी मुंबई में हूँ। जो कुछ हुआ है, उससे मैं बहुत दुखी हूँ और मेरा दिल टूट गया है। यह हमारे लिए बहुत मुश्किल समय है।”

इसके अलावा हमें यशस्वी शर्मा का अन्य एक रिल मिला। जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि वो विलकुल ठिक है। वायरल दावा फर्जी है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि , वायरल वीडियो 12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गए 12  फ्लाइट अटेंडेंट का नहीं  हैं। यह वीडियो उससे पहले का है । वीडियो में दिख रही फ्लाइट अटेंडेंट ने खुद सोशल मीडिया में पोस्ट कर ये साफ किया है।

Title:12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

Fact Check By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

3 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

3 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

1 day ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

3 days ago