Categories: FalseNational

यह भूस्खलन की घटना महाराष्ट्र के मालशेज़ घाट की नहीं बल्कि जम्मू-कश्मीर की है।

३० जुलाई २०१९ को Mumbai Meri Jaan Club नामक एक फेसबुक पेज ने एक विडियो पोस्ट किया, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “मालशेज़ घाट की स्थिति..पल्ज़ इस क्षत्र में यात्रा न करें” | मानसून के चलते मालशेज़ घाट की बदहाली को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, ये वीडीयो उन लोगों को चेतावनी देता है जो लोग इस मार्ग से गुजर रहे है। सोशल मीडिया पर प्रसारित १४ सेकंड के इस वीडियो में पहाड़ों से विशाल पत्थर गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं, और इस स्थान से दूर सड़क पर गाड़ियों खड़ी हैं| इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये वीडीयो महाराष्ट्र के मालशेज घाट का है जहाँ एक भूस्खलन हुआ है, इस वजह से लोगों को यह रास्ता इस्तेमाल ना करने की चेतावनी दी जा रही है | 

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव विडियो 

संशोधन से पता चलता है कि….

जांच की शुरुआत हमने इस विडियो को इनविड टूल का इस्तेमाल करते हुए छोटे छोटे कीफ्रेम्स में तोड़कर व गूगल रिवर्स इमेज सर्च का इस्तेमाल कर के किया, इसके परिणाम में हमें २९ जुलाई २०१९ को द ट्रिब्यून द्वारा प्रकाशित एक यूट्यूब विडियो मिला, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “रामबन में पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद” | 

हमें इस घटना की द ट्रिब्यून द्वारा प्रकाशित खबर भी मिली जिसके अनुसार जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में रामबन और बनिहाल के बीच पड़ने वाले राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया था | रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि “राजमार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी, जिसमें अमरनाथ यात्रा भी शामिल थी, क्योंकि इस क्षेत्र में भारी बारिश का अनुभव किया था, जिसके कारण पंथाल क्षेत्र में भूस्खलन व पत्थर गिरने की घटना देखी गई थी |

आर्काइव लिंक 

२८ जुलाई २०१९ को द ग्रेटर कश्मीर की एक खबर के अनुसार रविवार को रामबन जिले में भूस्खलन व पत्थर गिरने के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था | साथ ही लिखा गया है कि जम्मू से अमरनाथ यात्रा की भी अनुमति नहीं दी गई है |

आर्काइव लिंक 

इसके अलावा इस घटना को इंडिया टुडे और आजतक ने प्रकाशित किया था जिन्हें आप नीचे पढ़ सकते है | 

इंडिया टुडेआर्काइव लिंक
आजतकआर्काइव लिंक

इस घटना का उल्लेख करते हुए आजतक द्वारा प्रसारित खबर यूट्यूब पर भी अपलोड की गई है |

निष्कर्ष: तथ्यों के जांच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है क्योंकि यह विडियो मालशेज घाट का नहीं है और मूलतः जम्मू कश्मीर से है | 

Title:यह भूस्खलन की घटना महाराष्ट्र के मालशेज़ घाट की नहीं बल्कि जम्मू-कश्मीर की है।

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

11 hours ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

2 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

2 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

2 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

3 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

4 days ago