False

आवारा कुत्तों के झुंड द्वारा पीछा किए जाने पर महिला द्वारा स्कूटी को कार से टक्कर मारने की यह घटना ओड़िशा की है जम्मू की नहीं।

पीड़ितों की पहचान सुप्रिया, सस्मिता और उसके बच्चे के रूप में हुई है। घटना ओडिशा की है।

सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है जिसमें दो महिलाओं और एक बच्चे की स्कूटी के पीछे कुछ आवारा कुत्ते दौड़ रहे हैं। जिसके बाद महिला संतुलन नहीं रख पाई और पास में खड़ी एक कार से टकराती नजर आयी।

वीडियो को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि वीडियो गांधीनगर जम्मू से है। 

वायरल वीडियो के साथ यूजर्स ने लिखा है- सीसीटीवी फुटेज…आज वायरल हुआ हादसा गांधीनगर जम्मू

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत वायरल वीडियो को अलग अलग कीवर्ड के माध्यम से ढूंढना शुरू किया। परिणाम में हमें 4 अप्रैल को प्रकाशित एएनआई की एक रिपोर्टों मिली। जिसके अनुसार, ये पता चला की यह वीडियो ओड़िशा के बरह्मपुर के गांधी नगर का है। 

जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में महिला और बच्चे दोनों को काफी चोटें आई थीं।

पड़ताल में आगे ओड़िशा के कई न्यूज रिपोर्ट में वायरल वीडियो के बारे में प्रकाशित खबर मिली। जिसमें वायरल वीडियो ओड़िशा के बरह्मपुर जिला का बताया गया है। 

वहीं ओड़िशा न्यूज ओटीवी में दुर्घटना की शिकार हुई महिला का बयान प्रकाशित मिला है। जिसमें पीड़ितों की पहचान सुप्रिया, सस्मिता और उसके बच्चे के रूप में हुई है।

पीड़ितों में से एक ने कहा कि हम सुबह करीब 6 बजे मंदिर जा रहे थे जब लगभग छह से आठ कुत्तों ने हमारा पीछा करना शुरू कर दिया। तब  मैंने स्कूटर की गति बढ़ाने का फैसला किया, अगर स्कुटी की स्पीड नहीं बढ़ाती तो कुत्तों ने पीछे बैठे लोगों को काट लिया होता। 

पीड़िता की बहन ने कहा, पास खड़ी कार में टकराने के बाद एक बड़ा हादसा टल गया। यदि हम बिजली के खंभे या किसी अन्य वस्तु या नाली से टकराते तो दुर्घटना घातक हो सकती थी।

इसके अलवा इस खबर को यहां, यहां यहां और यहां पर भी देखा जा सकता है। खबरों के मुताबिक यह घटना ओड़िशा के बरह्मपुर जिले का है। खबरों में इस तरह की दुर्घटना से बचने के लिए हेलमेट पहनना जरुरी जैसे बातों पर ध्यान दिया गया है। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि वायरल वीडियो गांधीनगर जम्मू का नहीं बल्कि ओड़िशा के बरह्मपुर जिले का है।

Title:आवारा कुत्तों के झुंड द्वारा पीछा किए जाने पर महिला द्वारा स्कूटी को कार से टक्कर मारने की यह घटना ओड़िशा की है जम्मू की नहीं।

Fact Check By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

8 hours ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

2 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

2 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

2 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

2 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

4 days ago