False

त्रिशूल टैटू वाली इस तस्वीर में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल, मृतक और आरोपी दोनों हिंदू है।

वलीव के सिनियर पुलिस ने स्पष्ट किया कि घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। पति मिंटू सिंह और देवर चुन चुन सिंह ने अवैध संबंध होने के शक में महिला की हत्या की। घटना में पीड़ित और आरोपी दोनों हिंदू है।

लव जिहाद का मामला बताते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें एक हाथ में ॐ और त्रिशूल क़ा टैटू बना हुआ है। तस्वीर को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे है कि मुंबई के पास अरब सागर में एक हिंदू लड़की का शव मिला है। तस्वीर को केरला स्टोरी से जोड़ सांप्रदायिक मामला बताया जा रहा है। इसके साथ ही हिंदू लड़कियों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

वायरल पोस्ट के साथ यूजर्स ने लिखा है- मुंबई के पास अरब सागर में एक हिन्दू लड़की का शव मिला है। डरावनी बात यह है कि सिर्फ एक शरीर है बिना सिर के, सिर गायब है। केरला स्टोरी वास्तविकता और तथ्य है।

फेसबुक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल तस्वीर का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें वायरल तस्वीर के साथ कई मीडिया रिपोर्टस मिलीं। इंडिया टीवी में प्रकाशित खबर के मुताबिक मामला 2 जून का है। दरअसल महाराष्ट्र के भायंदर में समुद्र किनारे एक सूटकेस लावारिस हाल में मिला था। जानकारी होने पर पुलिस ने जब सूटकेस खोला तो सूटकेस में एक महिला की बिना सर के दो हिस्सों में कटी हुई लाश थी। 

वहीं एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने उसके हाथों पर ओम और त्रिशूल का टैटू बना हुआ देखा। अब ये टैटू ही लाश की शिनाख्त करने और कातिल का पता लगाने का एक मात्र सुराग पुलिस के पास था। 

महिला के हाथ पर बने टैटू के आधार पर पुलिस ने वसई-विरार के टैटू बनाने वालों  के दुकानों पर जाकर जानकारी इकठ्ठा करना शुरू किया। जिसके बाद एक टैटू वाले ने इसको पहचाना और महिला के सम्बन्ध में जानकारी दी।

 उस जानकारी के बाद पुलिस ने मृतक का घर तलाशा। घर की तलाशी के बाद मृतका के पति और देवर से बात की । जिसके बाद बातचीत के दरम्यान कुछ संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उन दोनों की लोकेशन और सीसेटीवी कैमरों से निगरानी करने लगी।

जिसके बाद यह स्पष्ट हुआ कि महिला का क़त्ल उसके पति मिंटू सिंह और देवर चुनमुन सिंह ने किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों की करतूत का CCTV फुटेज मिला है, जिसमें वो लाश को बोरे में भरकर रूम से निकालते हुए नजर आ रहे हैं। 

मृतक महिला का नाम अंजलि था। उसने लगभग दो साल पहले मिंटू से शादी की थी। दोनों के बीच अवैध संबंध होने के संदेह को लेकर झगड़े हुआ करते थे। नायगांव पुलिस ने भायंदर में काम करने वाले बिहार के मूल निवासी मिंटू सिंह को नायगांव पूर्व में अपने घर में झगड़े के बाद दीवार पर सिर पटक कर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

पुलिस का बयान-

हमने स्पष्टीकरण के लिए क्राइम ब्रांच एमबीवीवी से संपर्क किया तो शाहूराज राणावरे ने हमें स्पष्ट किया कि घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। मृतका का नाम अंजलि था। उसकी हत्या उसके पति और देवर ने की थी।

इसके अलावा हमारी बात वलीव के सिनियर पुलिस कैलाश बर्वे से हुई। उन्होंने हमें स्पष्ट किया कि वायरल तस्वीर के साथ किया गया दावा गलत है। घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। महिला को उसके पति द्वारा मारा गया है। उसका पति हिन्दू है। आरोपी के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि वायरल पोस्ट के साथ किया गया दावा गलत है। मृतक महिला का नाम अंजलि मिंटू सिंह है। महिला को उसके पति मिंटू सिंह और देवर चुन चुन सिंह ने अवैध संबंध होने के संदेह में जान से मार डाला। घटना में पीड़ित और आरोपी दोनों हिंदू है। इस घटना में लव जिहाद का कोई एंगल नहीं जुड़ा है। 

Title:त्रिशूल टैटू वाली इस तस्वीर में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल, मृतक और आरोपी दोनों हिंदू है।

Written By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

इंडोनेशिया में थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते बच्चों का वीडियो भारत का बताकर वायरल

थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते यह बच्चें मध्य प्रदेश के नहीं है…

2 days ago

अरुण गोविल ने पीएम मोदी की नहीं की आलोचना  ,  अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल….

सोशल मीडिया पर मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल का एक वीडियो वायरल है। दावा…

2 days ago

सच नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर में सात विमानों के नुकसान कबूलते CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो…

CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…

5 days ago

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…

6 days ago

पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़रगढ़ में हुई सामूहिक हत्याकांड का पुराना वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दावे से वायरल…

खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…

6 days ago

महाराष्ट्र में नाबालिग पर हुआ चाकू हमला ‘लव जिहाद’ का प्रकरण नहीं; जानिए सच

दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…

7 days ago