False

डीजे की ऊंची आवाज से नहीं गिरी दीवार और न ही घटना नागपुर की है, दवा फर्जी…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है, जसमें सड़क पर कुछ घायल लोगों को देखा जा सकता है। वायरल वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के नागपुर में एक शादी समारोह में डीजे को तेज आवाज में बजाने  के कारण  कंपन पैदा हो गई और दीवार गिर गई। कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए कई लोग घायल हुए हैं। 

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- ऊंची आवाज में DJ बजाने से पैदा हुए “कंपन्न” के कारण से नागपुर में दीवार गिरी और कई लोग घायल हो गए। 

फेसबुकआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज पर सर्च किया। परिणाम में  हमें ट्विटर पर एक पोस्ट मिला। इस पोस्ट के अनुसार वीडियो उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का है। 

https://twitter.com/SkSolinkapoor/status/1736507571987710325

मिली जानकारी की मदद लेते हुए हमने वायरल वीडियो के बारे में अधिक जानकारी लेने की कोशश की। जांच में हमें अन्य मीडिया रिपोर्टस भी मिली। इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 8 दिसंबर 2023 की है। खबरों में कहीं भी डीजे का कोई जिक्र नहीं है। 

इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 बच्चे और चार महिलाएं भी शामिल थीं।  तकरीबन 15 लोग मलबे के निचे दबने से घायल हो गए थे। 

वहीं 9 दिसंबर 2023 को न्यूज 18 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, यह बरात जहां से गुजर रही थी, वहां पर रेत का ढेर था, जिसकी वजह से वहां पर मौजूद एक दीवार पर दबाव पड़ा और वह गिर गई। 

घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया , साथ ही मलबे के नीचे फंसे लोगों के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा बचाव अभियान चलाया गया था। 

पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या के तहत प्लॉट के मालिक मसब्बुर हसन, और प्लॉट में डंप की गई रेत के मालिक गयासुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । यह दोनों घोसी क्षेत्र के मादापुर के रहने वाले है। 

9 दिसंबर 2023 को घटना की जानकारी देते हुए पर मऊ के ASP का वीडियो ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। जिसमें बताया गया कि, 08.12.2023 को थाना घोसी क्षेत्रार्न्तगत हल्दी की रस्म मनाने जा रही महिलाओं के उपर रास्ते में जर्जर दिवार गिरने से 04 महिलाओं व 02 बच्चों की मौत हो गई” ASP ने अपनी बाइट में कहीं भी डीजे की वजह से दीवार गिरने की पुष्टि नहीं की है। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, दीवार गिरने की वजह डीजे की तेज आवाज या उससे निकलने वाला वाइब्रेशन नहीं है और न ही वीडियो नागपुर का है। दिसंबर 2023 में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हल्दी की रस्में करने जा रही औरतों पर बीच रास्ते में दीवार गिर गई थी। 

Title:डीजे की ऊंची आवाज से नहीं गिरी दीवार और न ही घटना नागपुर की है, दवा फर्जी…

Written By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

20 hours ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

3 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

3 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

3 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

4 days ago