False

महिलाओं के साथ छेड़खानी का वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश का है….

सोशल मीडिया पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हुए कुछ लोगों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा हैं कि पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुई घटना का वीडियो है। वहां पर महिलाओं के साथ इस तरह से बदसलूकी की गई। 

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- यह पश्चिम बंगाल में हमारी हिंदू महिलाओं की स्थिति है, जबकि प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं एक महिला हैं, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। वोट-बैंक के लालच में अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशियों ने पश्चिम बंगाल को तबाह कर दिया है l

ट्विटरआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉट लिए। मिली तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च करने पर वायरल वीडियो की रिपोर्ट हमें नव भारत टाइम्स की यूट्यूब चैनल पर मिली। रिपोर्ट को 28 मई 2017 को प्रकाशित किया गया था। वीडियो 2017 का है। रामपुर के टांडा थाना छेत्र में यह घटना हुई थी, जिसमें 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर रामपुर पुलिस ने 4 को गिरफ्तार भी किया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर का है, जहां पर गाड़ी में पेट्रोल खत्म होने पर अपनी बहनों को रास्ते में छोड़कर पेट्रोल लेने के लिए चला गया। इसके बाद वहां से गुजर रहे कुछ मनचलों ने लड़कियों के साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। 

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया और इसमें से मुख्य आरोपी शहनवाज को गिरफ्तार किया।

जांच में आगे हमें रामपुर पुलिस के ट्विटर हैंडल पर वायरल वीडियो से जुड़ी एक पोस्ट मिली। जो की 14 फरवरी 2022 को अपलोड हुई है। रायपुर पुलिस ने स्पष्टीकरण देते हुए लिखा है,  वीडियो के सम्बन्ध में रामपुर पुलिस स्पष्ट करती है कि उक्त वीडियो के सम्बन्ध में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) भी लगाया गया था। 

इससे ये स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो का पश्चिम बंगाल से कोई संबंध नहीं है। साथ ही वीडियो काफी पुराना है। 

तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप-

पश्‍च‍िम बंगाल के उत्तर 24 परगना ज‍िले का गांव संदेशखाली इन द‍िनों खासा चर्चाओं में बना हुआ है।  तृणमूल कांग्रेस के नेता 42 वर्षीय शाहजहां शेख जो ‘भाई’ के नाम से फेमस हैं, पर यौन शोषण और दबंगई जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इस को लेकर महिलाओं ने यहां प्रदर्शन किया है। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, महिलाओं के साथ छेड़खानी का वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं है, बल्कि यह घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर ज़िले की है। वायरल दावा भ्रामक है।

Title:महिलाओं के साथ छेड़खानी का वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश का है….

Fact Check By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

1 day ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

1 day ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

1 day ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

1 day ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

3 days ago

लड़के को प्रताड़ित करती यूपी पुलिस का पुराना वीडियो हाल का बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

पुलिसकर्मियों द्वारा एक लड़के के साथ बुरी तरह मारपीट का यह वीडियो हाल का नहीं,…

3 days ago