वेनेजुएला का पुराना वीडियो फर्जी दावे के साथ अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव से जोड़ा जा रहा है।

ईरान के भीतर चल रहे प्रदर्शनों और अमेरिकी के साथ मौजूदा तनाव के संदर्भ से जोड़ते हुए एक इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि एक हाईवे पर खड़े ट्रक में रडार जैसा दिखने वाला एक बड़ा पैनल लगा हुआ है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूज़र का दावा है कि मौजूदा तनाव को देखते हुए तेहरान में रडार सक्रिय किया गया है। यूज़र ने वीडियो को इस कैप्शन के साथ साझा किया है…
बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में सक्रिय रडार सिस्टम।
इंस्टाग्राम पोस्ट । आर्काइव पोस्ट
अनुसंधान से पता चलता है कि…
हमने जांच की शुरुआत में वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को लेकर उसे गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। परिणाम में हमें यहीं वीडियो EuricSanti नाम के एक एक्स हैंडल पर 28 मार्च 2020 को अपलोड किया हुआ मिला। यहां वीडियो को वेनेजुएला की राजधानी काराकस का बताया गया है।
यहीं वीडियो हमें OliverLopezCano नाम के एक्स हैंडल पर 15 फरवरी 2020 को अपलोड किया हुआ मिला। यहां वीडियो के साथ स्पैनिश भाषा में कैप्शन लिखा गया है। इसका हिंदी में अनुवाद करने पर यह पता चला कि वीडियो वेनेजुएला का है,जब निकोलस मादुरो द्वारा घोषित मिलिट्री तैनाती के हिस्से के तौर पर #काराकास में अल्तामिरा डिस्ट्रीब्यूटर पर एक BUK M2E रडार लगाया गया था।
मिली जानकारी से आगे सर्च करने पर हमें वेनेजुएला की न्यूज वेबसाइट El Diario के फेसबुक पेज पर वायरल वीडियो का वर्शन मिला, जिसे 15 फरवरी 2020 को अपलोड किया गया था। वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, वेनेजुएळा, काराकस के अल्तामीरा इलाके में BUK M2E रडार तैनात किया गया , जिसे निकोलस मादुरो द्वारा घोषित सैन्य तैनाती के रूप में देखा गया।
https://www.facebook.com/reel/130345241582620
हमें El Diario की वेबसाइट पर भी इस वीडियो से जुड़ी खबर स्पैनिश भाषा में 13 फरवरी 2020 को प्रकाशित की हुई मिली है। इसमें बताया गया है कि, “वेनेजुएला ने अपने हवाई रक्षा को बेहतर करने के लिए रूस और चीन से आधुनिक रडार और मिसाइल सिस्टम खरीदे हैं, जिनमें S-300VM, BUK-M2E और तेज रडार शामिल हैं।
निष्कर्ष
तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। असल में वीडियो तेहरान का नहीं बल्कि वेनेजुएला का है और यह साल 2020 से ही इंटरनेट पर मौजूद है।
Title:ईरान में सार्वजनिक रूप से रडार की तैनाती के दावे से वेनेजुएला का वीडियो वायरल…
Fact Check By: Priyanka SinhaResult: False


