यह वीडियो 3 साल पुराना है जब हिमाचल की संसद में विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेसी एमएलए ने पीएम मोदी की आलोचना की थी।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण में होने वाले मतदान की तारीख बेहद ही नज़दीक है। मगर इस बीच सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से सम्बंधित एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल क्लिप किसी सदन के भीतर की है जहां पर एक नेता पीएम मोदी की आलोचना करता दिखाई दे रहा है। यूज़र ने वीडियो को साझा करते हुए दावा किया है कि यह वीडियो पड़ोसी देश नेपाल की संसद का है, जहां पीएम मोदी के खिलाफ सदन में आलोचना की जा रही है। वीडियो इस कैप्शन के साथ वायरल है…
नेपाल की संसद में मोदी जी जमकर तारीफ, जिसे सुनकर देशभक्त का सीना गर्व से ऊंचा हो जायेगा। इसे केवल राष्ट्रभक्त ही सुनें।
अनुसंधान से पता चलता है कि…
हमने जांच की शुरुआत में यह देखा कि वायरल वीडियो में जो शख्स पीएम मोदी आलोचना कर रहा है उसने हिमाचली टोपी पहनी है। इसी को आधार बनाते हुए हमने वीडियो को खोजना शुरू किया। परिणाम में हमें लाइव टाइम्स टीवी हिमाचल के यू-ट्यूब चैनल पर वही वायरल वीडियो अपलोड किया हुआ मिला। जो 17 मार्च 2021 का है। कैप्शन से पता चलता है कि जगत सिंह नेगी ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया। साथ ही वीडियो सदन की कार्यवाही का भी है। यहां पर हम वायरल वीडियो वाले हिस्से को 1 मिनट 39 सेकेंड के टाइम से देख सकते हैं।
हमें यहीं वीडियो हिमाचल कांग्रेस के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी शेयर किया हुआ मिला।
हमने अपनी पड़ताल में ये भी पता लगाया कि कांग्रेस कोटे से विधायक जगत सिंह नेगी, हिमाचल प्रदेश सरकार में मौजूदा राजस्व मंत्री हैं। नेगी पांचवीं बार विधायक बने हैं। जो 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश की किन्नौर सीट से जीते थें। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी उपलब्ध है।
निष्कर्ष-
तथ्यों के जांच के पश्चात हमने वायरल वीडियो को गलत पाया है। वीडियो हिमाचल प्रदेश के सदन का है, जहां पर साल 2021 में पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने आलोचनात्मक बयान दिया था। उसी वीडियो को नेपाल के संसद में पीएम मोदी की आलोचना जैसे भ्रामक दावे से फैलाया जा रहा है।
Title:नेपाल के संसद में पीएम मोदी की आलोचना नहीं हुई, झूठा है वायरल वीडियो…
Fact Check By: Priyanka SinhaResult: False
CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…
सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…
खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…
दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…
धनखड़ के पुराने बयान को उनके इस्तीफे से जोड़ा जा रहा है, उनका यह वीडियो…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की छात्रा को एक…