
बिहार में लोन रिकवरी के दबाव में आत्महत्या के कई मामले अक्सर देखे गए हैं । अब सोशल मीडिया पर इसी से जोड़ते हुए एक पोस्ट खूब वायरल है, जिसमें एक शख्स एक गांव के व्यक्ति को धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। वायरल पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बिहार में एक व्यक्ति लोन वसूलने के लिए आए एजेंट से बचने के लिए धान की पराली में छिप गया। जिसके बाद एजेंट ने पराली में आग लगाने की धमकी तक दे डाली। इस पोस्ट को असली मान कर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
पोस्ट के साथ यूजर ने लिखा है- बेचारा डर के मारे 6 से 7 गिनते ही बाहर आ जाता हैं , जिसकी Video खूब वायरल हो रही हैं!।गांवों की 80 परसेंट लोग लोन के जाल में फंस चुके हैं , इसका कारण हैं कुकुरमुत्ते की तरह खुली हुईं स्मॉल फाइनेंसिंग कंपनिया !जो आम आदमी को अपने जाल में फंसा रही हैं , छोटा मोटा लोन कुछ घंटे में ही दे देती हैं इसलिए आदमी आसानी से फंस जाता हैं , ये सारे लोन महिलाओं के नाम पर दिए जाते हैं ! फिर शुरू होता हैं किश्त का खेल , ज्यादातर किश्त साप्ताहिक होती हैं वो भी एजेंट घर आकर ले जाता हैं !पैसा न होने पर महिलाओं से धमकी गाली गलौज तक करते हैं , एक लोन भरने के लिए दूसरा लोन देते हैं , ऐसा करते करते एक आदमी पर कई लोन चलने लगता हैं !ब्याज , फाइल चार्ज , इंश्योरेंस के नाम पर मोटा पैसा लिया जाता हैं , अगर आप 100000 का लोन लेता हैं तो उसमें से 7 से 8 हजार विभिन्न चार्ज के रूप में पहले ही काट लिया जाता हैं !सरकार भी इन जैसे स्मॉल बैंको को खोलने की इजाजत खूब दे रही हैं !उत्तर प्रदेश, बिहार , मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के हर गांव में ऐसे दो चार लोग मिल जाएंगे जो दस पंद्रह साल से लोन के जाल में फंसे हैं लेकिन आज तक निकल नहीं पाए !कुछ लोग तो घर छोड़ कर भागने पर भी मजबूर हो रहे हैं !

अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल पोस्ट में दिख रही तस्वीर का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में हमें मंजीत झा नाम के फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो मिला। पता चला कि वायरल पोस्ट में दिख रही तस्वीर इसी वीडियो से है।
यहां इसे 25 दिसंबर 2025 को पोस्ट किया गया था। वीडियो के साथ ‘कॉमेडी’, ‘वायरल’ और ‘फनी’ जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये असली नहीं है।
पड़ताल में आगे हमने मंजीत झा के फेसबुक पेज को अच्छे से खंगाला । जिसके मुताबिक वो बिहार के अररिया से हैं जो एक वीडियो क्रिएटर हैं।

और पड़ताल किए जाने पर हमें उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी मिला। उनके अकाउंट पर ढेरों हंसी-मजाक वाले स्क्रिप्टेड वीडियो दखे जा सकते हैं।
वायरल वीडियो में दिख रहे दोनों लोगों को कई दूसरे वीडियो में भी देखा जा सकता है।
इसके अलावा एक वीडियो में शूटिंग की कहानी बताते हुए क्रिएटर ने वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स के बारे में बताया कि वो उसके चाचा हैं और कस्टमर का रोल निभाते हैं।

हमने अंत में वायरल पोस्ट में दिख रहे दोनों शख्स और यूट्यूब में मिले वीडियो से तस्वीरों को लेकर विश्लेषण किया। जिससे ये साफ होता है कि दोनों शख्स एक ही हैं जो स्क्रिप्टेड वीडियो बनाते हैं।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, वायरल पोस्ट में दिख रही तस्वीर कोई असली घटना से नहीं जुड़ी है। ये एक स्क्रिप्टेड वीडियो से ली गई तस्वीर है जो वास्तव में एक नाटक कर रहे थें।
Title:लोन वसूलने आए एजेंट द्वारा एक शख्स को जलाकर मारने की धमकी देने वाला स्क्रिप्टेड नाटक असली घटना के रूप में वायरल…
Fact Check By: Sarita SamalResult: False


