False

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा हार स्वीकार करने वाला वीडियो एडिटेड  है…

10 मई 2025 को, भारत सरकार ने घोषणा की कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम समझौता हो गया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री के अनुसार, पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने दोपहर 3:35 बजे अपने भारतीय समकक्ष से संपर्क किया और दोनों पक्ष उसी दिन सुबह 5:00 बजे IST तक गोलीबारी बंद करने पर सहमत हुए। हालाँकि, बाद में भारत सरकार ने कहा कि पाकिस्तान ने समझौते के लागू होने के कुछ ही घंटों बाद इसका उल्लंघन किया। जवाब में, मिस्री ने पुष्टि की कि भारतीय सशस्त्र बल युद्ध विराम उल्लंघन का कड़ा और उचित जवाब दे रहे हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बयान है।  इसमें  उन्होंने शक्तिशाली भारत के खिलाफ सहयोगी देशों से समर्थन की कमी और अलगाव के कारण युद्ध विराम की घोषणा की है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- पाकिस्तान हार मान रहा है, उनके प्रधानमंत्री को सुनिए.

ट्विटरआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने शहबाज शरीफ और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े कीवर्ड सर्च किए। इससे हमें युद्ध विराम समझौते के बाद पाकिस्तानी जनता को संबोधित करते हुए उनका आधिकारिक भाषण मिला।हमें ऐसी कोई बयान नहीं मिली, जिसमें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 10 मई  के युद्धविराम समझौते के बाद संसदीय संबोधन के दौरान अपनी  हार स्वीकार करते हुए बयान दिए हो।

पड़ताल में आगे हमने वायरल वीडियो का मूल वीडियो ढूंढना शुरु किया।हमें पाकिस्तान के सरकारी प्रसारक  पीटीवी पार्लियामेंट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो का पूरा वर्शन मिला। यह फुटेज ऑपरेशन सिंदूर के बाद 7 मई 2025 को संसद में शहबाज शरीफ के संबोधन का है।

मूल वीडियो में कहीं भी शरीफ ने वायरल क्लिप में बताए गए बयान नहीं दिए हैं। इसके अलावा, हमें इस दावे का समर्थन करने वाली कोई विश्वसनीय समाचार रिपोर्ट नहीं मिली कि उन्होंने संसद में ऐसी टिप्पणी की। निम्न में खबर देखें।

हमने वायरल वीडियो और हमें मिले वीडियो का विश्लेषण किया । वायरल वीडियो की बारीकी से जांच करने पर, हमें संदेह हुआ कि इसे एडि़ट  किया गया था। सबसे पहले संकेत एक ही क्लिप को कई बार दोहराया जाना था, उदाहरण के लिए, शहबाज शरीफ के पीछे बैठा व्यक्ति कई बार बिल्कुल उसी तरह अपना हाथ हिलाता हुआ दिखाई देता है। इसके अलावा, 48 सेकंड के आसपास, शरीफ के सामने पोडियम पर रखी एक किताब अप्राकृतिक रूप से हवा में उठती हुई दिखाई देती है, जो डिजिटल हेरफेर होने का बताता है।

निष्कर्ष– तथ्य-जांच के  हमने पाया कि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को हार स्वीकार करते हुए दिखाने वाला वीडियो एडिटेड है।

Title:पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा हार स्वीकार करने वाला वीडियो एडिटेड है…

Written By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

जमीन और बिजली लाइन को लेकर हुए विवाद के वीडियो को हालिया  “वोट चोरी” से जोड़कर  वायरल….

राहुल गांधी के “वोट चोरी” के आरोपों के बीच सोशल मीडिया पर  एक वीडियो तेजी…

8 hours ago

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेता के खिलाफ हुए विरोध-प्रदर्शन का वीडियो भाजपा नेता का बताकर वायरल…

पिछले दिनों कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी का…

20 hours ago

देहरादून में आई बाढ़ का वीडियो को दिल्ली का बताकर  वायरल….

सोशल  मीडिया  पर बाढ़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो…

1 day ago

चेन्नई हवाई अड्डे पर आई बाढ़ का पुराना वीडियो मुंबई के नाम पर वायरल…

वायरल वीडियो में दिख रहे दृश्य 2023 में चक्रवात मिचांग के कारण चेन्नई हवाई अड्डे…

1 day ago

प्लास्टिक बैग्स से मरे कुत्तों के शव को निकालने का वियतनाम का वीडियो दिल्ली की घटना के दावे से वायरल…

दक्षिणी वियतनाम के का माऊ प्रांत में हुई एक घटना का वीडियो दिल्ली का बताया…

1 day ago