Altered

नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव की कांग्रेस नेताओं से मुलाकात का वीडियो पुराना,लोकसभा चुनाव से संबंध नहीं ….

मोदी 3.0 की गठबंधन सरकार में प्रमुख सहयोगी बने जेडीयू प्रमुख और बिहार सीएम नीतीश कुमार चर्चा में बने हुए हैं। ऐसे में उनका राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात का एक वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है।  इसे शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद नीतीश कुमार ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से कांग्रेस कार्यालय में मुलाकात की थी। 

वायरल वीडिय़ो के साथ यूजर ने लिखा है- क्या खेला होना बाकी है…?कांग्रेस कार्यालय  पर नितिश कुमार जी यह विडियो अभी का है तेजी से वायरल हो रहा है। 

ट्विटरआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉट लिए। मिली तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च करने पर वायरल वीडियो हमें आजतक के  यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 12 अप्रैल 2023 को अपलोड किया गया है। चैनल के 1 मिनट 15 सेकंड से वीडियो को देखा जा सकता है। 

प्रकाशित खबर के अनुसार 12 अप्रैल 2023 को नीतीश कुमार बिहार के तत्कालीन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली आए थे और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर राहुल पर राहुल गांधी और खड़गे से मिले थे। इससे ये स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो का हालिया लोकसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है। 

हमें लाइव हिंदुस्तान के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी वायरल वीडियो मिला। 12 अप्रैल 2023 को अपलोड वीडियो  के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, वीडियो दिल्ली का है, जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे थे और उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस के कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की थी। निम्न में खबर देखें। 

इसके अलावा इस खबर को यहां,यहां और यहां पर भी देखा जा सकता है। प्रकाशित खबरों से ये स्पष्ट होता है कि ये वीडियो 2023 का है जब नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव के साथ राहुल गांधी और खड़गे से मिले थे। उस वक्त नीतीश बिहार में महागठबंधन का हिस्सा थे। 

निष्कर्ष- 

तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के एक साल पुराने वीडियो को हालिया लोकसभा चुनाव का बताकर फेक दावे से वायरल किया जा रहा है।

Title:नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव की कांग्रेस नेताओं से मुलाकात का वीडियो पुराना,लोकसभा चुनाव से संबंध नहीं ….

Written By: Saritadevi Samal

Result: Altered

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

8 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

8 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

1 day ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

1 day ago