Political

देहरादून में आई बाढ़ का वीडियो को दिल्ली का बताकर  वायरल….

सोशल  मीडिया  पर बाढ़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी तेज बहाव से बह रहा है और किनारे पर बना एक मकान ढह जाता है।वीडियो के साथ  दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली में आई बाढ़ का  है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- दिल्ली में बाढ़ का कहर।”

 फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो  हमें एक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 11 अगस्त 2025 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो देहरादून का है।

इसके अलावा ये वीडियो हमें News Muni  नाम के यूट्यूब चैनल्स पर भी अपलोड किया हुआ मिला।  जानकारी के अनुसार ये देहरादून में आई बाढ़ का है।

अधिक सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो Narendra Pratap नाम के पत्रकार के अधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी मिला। वीडियो को 12 अगस्त 2025 को शेयर किया गया था। कैप्शन में वीडियो को देहरादून का बताया गया है।

इसके अलावा हमें एक खबर मिली, जिसमें वायरल वीडियो से मिलते हुए दृश्य दिखाई देते हैं। प्रकाशित खबर के कैप्शन में लिखा है-देहरादून में बारिश का कहर, उफान पर बिंदाल नदी, बाढ़ का बढ़ा खतरा!

दिल्ली में लगातार बारिश- 

14 अगस्त को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में लगातार हुई बारिश के कारण यमुना का पानी लगातार बढ़ रहा है।यह चेतावनी स्तर 204.5 मीटर को पार कर गया। यदि यही स्थिति रही तो यह खतरे के निशान 205.35 मीटर को पार कर सकती है। निचले हिस्से में रहने वालों की चिंता बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने उन्हें सतर्क रहने को कहा है। आवश्यकता अनुसार इन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजने की भी तैयारी है। कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिल रही है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, दिल्ली में  बाढ़ के नाम से वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो दिल्ली का नहीं, बल्कि देहरादून का है। 

Title:देहरादून में आई बाढ़ का वीडियो को दिल्ली का बताकर वायरल….

Fact Check By: Sarita Samal

Result: Misleading

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेता के खिलाफ हुए विरोध-प्रदर्शन का वीडियो भाजपा नेता का बताकर वायरल…

पिछले दिनों कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी का…

1 hour ago

चेन्नई हवाई अड्डे पर आई बाढ़ का पुराना वीडियो मुंबई के नाम पर वायरल…

वायरल वीडियो में दिख रहे दृश्य 2023 में चक्रवात मिचांग के कारण चेन्नई हवाई अड्डे…

6 hours ago

प्लास्टिक बैग्स से मरे कुत्तों के शव को निकालने का वियतनाम का वीडियो दिल्ली की घटना के दावे से वायरल…

दक्षिणी वियतनाम के का माऊ प्रांत में हुई एक घटना का वीडियो दिल्ली का बताया…

9 hours ago

DEEPFAKE: राष्ट्रपति जेलेंस्की का बेली डांस वाला वीडियो असली नहीं; जानिए सच

सोशल मीडिया पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कथित तौर पर बेली डांस करते…

1 day ago

इटली में आई बाढ़ का वीडियो उत्तराखंड के गुप्तकाशी में बाढ़ के दावे से वायरल…

बाढ़ का यह वीडियो उत्तराखंड के गुप्तकाशी का नहीं है। यह जुलाई महीने में आई…

2 days ago