Political

चंद्रबाबू नायडू के नमाज़ पढ़ने का पुराना वीडियो हाल का बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

2018 में नायडू के ईद-उल-फितर के अवसर पर नमाज अदा करने का पुराना वीडियो अभी के संदर्भ से जोड़ कर वायरल किया जा रहा है।

आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनको कुछ लोगों के साथ एक जगह पर नमाज़ पढ़ते हुए देखा जा सकता है। यूज़र्स वीडियो को लेकर यह दावा कर रहे हैं कि केंद्र में सरकार बनी रहे इसके लिए नायडू ने नमाज़ पढ़ना शुरू कर दिया है। वीडियो को हालिया सन्दर्भ से जोड़ कर सच मानते हुए  इस कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है कि…

चंद्रबाबू नायडू नमाज़ अदा करते हुए ,अल्लाह से दुआ मांगते हुए कि सरकार चले,मोदी बिचारा, भकूटो का सहारा, हिंदू से किनारा?

फेसबुक पोस्ट। आर्काइव पोस्ट

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वीडियो से फ्रेम्स लेकर उसे गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें एएनआई के एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो से सम्बंधित एक पोस्ट मिला, जिसमें वीडियो से तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। 16 जून 2018 में किए गए पोस्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा के गांधी नगर स्टेडियम में नमाज अदा की थी। यहां पर हैशटैग ईद-उल- फित्र मेंशन किया गया है। जिससे  यह पता चलता है कि वीडियो पुराना है।

आर्काइव

फिर हमने देखा कि वायरल वीडियो को इसी जानकारी के साथ एएनआई के यूट्यूब चैनल पर 6 साल पहले अपलोड किया गया था। 

आर्काइव

इसके बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट सर्च करने पर हमें जून 2018 में वायरल वीडियो की तस्वीरों के साथ सम्बंधित खबरें मिली। 16 जून 2018 को द सियासत डेली द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ईद-उल-फितर पर विजयवाड़ा के म्यूनिसिपल ग्राउंड में मुसलमानों के साथ नमाज अदा की थी। इस दौरान उन्होंने मुस्लिमों के साथ सफ़ेद टोपी पहन रखी थी। वहीं सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने उर्दू में मुसलमानों को शुभकामनाएं दीं। 

आर्काइव

बिजनेस स्टैण्डर्ड (आर्काइव) और जनसत्ता (आर्काइव) की वेबसाइट पर भी यहीं खबर मौजूद है, जो यह स्पष्ट करते हैं कि चंद्रबाबू नायडू के नमाज़ पढ़ने का वीडियो अभी का नहीं बल्कि 2018 का पुराना वीडियो है।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच पश्चात हमने यह पाया कि वायरल वीडियो अभी का नहीं बल्कि साल 2018 का है, जब चंद्रबाबू नायडू ने ईद-उल-फित्र के मौके नमाज़ अदा की थी। इसे हाल का बता कर गलत दावे से वायरल किया गया है। 

Title:चंद्रबाबू नायडू के नमाज़ पढ़ने का पुराना वीडियो हाल का बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

Fact Check By: Priyanka Sinha

Result: Missing Context

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

17 hours ago

बिल्डिंग से कूदते लोगों का वीडियो एयर इंडिया विमान क्रैश से सम्बंधित नहीं, वीडियो दिल्ली का है..

12 जून 2025 को, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, लंदन गैटविक के लिए जाने…

17 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

17 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

19 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

2 days ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago