वीडियो में दिख रहे शख्स जखनियां विधानसभा क्षेत्र से सुभासपा पार्टी के विधायक बेदी राम हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को सड़कों के घटिया निर्माण पर नाराजगी जताते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सड़क से बजरी के कंकर निकलते हुए देखा जा सकता है, इसको लेकर शख्स सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर वहां मौजूद लोगों पर भड़कते हैं और अपने पैरों से सड़क के कंकर निकालते है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स जखनियां विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक बेदी राम जी हैं।
वीडियो को शेयर कर सपा सरकार और विधायक की खूब तारीफ की जा रही है।
वायरल वीडियो के साथ यूजर्स ने लिखा है- “जाखिनिया विधानसभा से सपा विधायक बेदी राम जी। विधायक हो तो ऐसा!”
अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने सबसे पहले अलग-अलग की-वर्ड्स के जरिए वायरल वीडियो से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स को तलाशने की कोशिश की। परिणाम में हमें वायरल वीडियो जी न्यूज में प्रकाशित मिला। 30 मार्च 2023 को प्रकाशित इस खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 5 दिन पुरानी सड़क इतनी खस्ता हालत में थी।
गाजीपुर विधानसभा क्षेत्र जखनियां में विधायक बेदी राम जब सड़क की जांच करने पहुंचे तो घटिया निर्माण पर भड़क गए। लोक निर्माण विभाग की सड़क को उन्होंने जूते से रगड़कर उधेड़ दिया और सवालों की झड़ी लगा दी।
पड़ताल में आगे हमें वायरल वीडियो बेदी राम के ट्विटर हैंडल पर भी प्रकाशित मिला। उन्होंने वीडियो 29 मार्च को शेयर किया है।
इसके बाद हमने उनके ट्विटर हैंडल के प्रोफाइल पर एक नजर डाली, जिससे हमें पता चला कि बेदी राम सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक हैं और वायरल वीडियो में नजर आ रही सड़क गाजीपुर में लोक निर्माण विभाग के जरिए कराई जा रही सड़क निर्माण की है।
आगे हमने माय नेता की वेबसाइट पर विधायक बेदी राम के बारे में सर्च किया , जिसके मुताबिक, बेदी राम गाजीपुर में सुरक्षित विधानसभा सीट जखनियां से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक हैं।
यहां पर वायरल वीडियो की पूरी खबर देखें।
हमने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ऑफिस में संपर्क करने पर उन्होंने स्पष्ट किया की बेदी राम सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक हैं।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी-
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भारत मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में सीमित आधार वाली एक क्षेत्रीय पार्टी है। इस राजनीतिक दल की स्थापना 2002 में ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व में हुई। पार्टी का नेतृत्व ओम प्रकाश राजभर ही करते हैं। पार्टी का मुख्यालय वाराणसी जिले के फतेहपुर गांव में है। पार्टी का पीला ध्वज, और छड़ी चुनाव चिन्ह है। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में भर यानी राजभर जाति की राजनीतिक आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के ख्याल से इसकी स्थापना की गई।
निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि सड़क निर्माण की खराब गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार पर बरसते व्यक्ति समाजवादी पार्टी के विधायक नहीं है। वीडियो में दिख रहे शख्स जखनियां विधानसभा क्षेत्र से सुभासपा पार्टी के विधायक बेदी राम हैं। वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
Title:सड़क निर्माण की खराब गुणवत्ता को लेकर गुसाए व्यक्ति सपा पार्टी के विधायक नहीं, बल्की सुभासपा पार्टी के विधायक है।
Fact Check By: Sarita SamalResult: False
भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…
यह वीडियो पहलगाम आतंकी हमले से सम्बंधित नहीं है, यह वैष्णो देवी रोपवे के विरोध…
पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…
CAA प्रदर्शन के दौरान की पुरानी तस्वीरों को फर्जी कम्युनल एंगल से शेयर किया जा…
बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…