Categories: FalseSocial

३ साल पुरानी तस्वीरों को अमरनाथ तीर्थ यात्रियों की हालिया दुर्घटना का बताया जा रहा है |

पहाड़ी रास्ते पर लोगों की भीड़ की तस्वीर को साझा करते हुए यह दावा किया जा रहा है कि कश्मीर में एक नाले में बस के गिरने के बाद १६ अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुये हैं | कई सोशल उपयोगकर्ताओं ने इस दुर्घटना में मृत लोगों की तस्वीरों को भी साझा किया है जिसमे हम सिक्यूरिटी व पुलिस को भी देख सकते है | पोस्ट के शीर्षक में लिखा गया है कि “ब्रेकिंग न्यूज़ : कम से कम १६ अमरनाथ यात्रियों की हुई मौत | कई लोग घायल है जम्मू कश्मीर में एक बस पहाड़ से नाले में गिर गया है |”

फेसबुक पोस्ट  

फेसबुक पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुवात हमने दोनों तस्वीरों का स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से की, जिसके परिणाम से हमें पता चला कि दोनों तस्वीरें वर्तमान की नहीं है, बल्कि पुरानी है |

पहली तस्वीर-

हमें यह तस्वीर १६ जुलाई २०१७ को इंडियन एक्सप्रेस द्वारा प्रकाशित फोटो गैलरी में उपलब्ध मिली | इस तस्वीर के विवरण में लिखा गया है कि “पीएम मोदी ने मारे गए लोगों के परिजनों के लिए २ लाख रुपये और  गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए ५०००० रुपये एक्स ग्राशिया देने का घोषणा किया है | यह फोटो गैलरी २०१७ में अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों से भरी हई बस दुर्घटना की है | समाचार रिपोर्ट के अनुसार, १६ जुलाई, २०१७ को अमरनाथ यात्रा पर जा रही जम्मू-कश्मीर राज्य ट्रांसपोर्ट की एक बस के गिरने से १६ तीर्थयात्रियों के मरने की आशंका थी और ३० से अधिक घायल हो गए थे |

आर्काइव लिंक

दूसरी तस्वीर-

यह तस्वीर हमें डीडी न्यूज़ की सरकारी वेबसाइट पर १ मार्च २०१८ को प्रकाशित खबर के साथ उपलब्ध मिली | खबर के अनुसार अमरनाथ यात्रा २८ जून २०१८ से बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से शुरू होगी। यात्रा का समापन २६ अगस्त को होगा | इस तस्वीर का डीडी न्यूज़ के वेबसाइट पर उपलब्ध होने का यह मतलब है कि इस तस्वीर का वर्तमान से कोई सम्बन्ध नही है |

आर्काइव लिंक 

तद्पश्चात हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च के माध्यम से यह ढूँढने की कोशिश की कि क्या २०२० को अमरनाथ यात्रा में जाने वाले तीर्थयात्रियों के साथ ऐसी कोई दुर्घटना हुई है, या नही | इसके परिणाम से श्री अमरनाथ जी के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया नोटिस मिला | इस नोटिस में लिखा गया है कि “कोविड- १९ महामारी के मद्देनजर श्री अमरनाथजी यात्रा २०२० के लिए रद्द कर दी गई है | हालांकि, सभी धार्मिक अनुष्ठानों को पिछले प्रथाओं के अनुसार किया जाएगा |” इस खबर को कई मीडिया संगठनों ने भी साझा किया है |

इससे हम स्पष्ट हो सकते है कि वर्तमान में ऐसी कोई दुर्घटना नही हो सकती है |

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें पुरानी है | २०२० में कोरोनावायरस महामारी के चलते अमरनाथ यात्रा को बंद रखा गया है जिसके चलते ऐसी दुर्घटना संभव नहीं है और उपरोक्त दावे में इस्तेमाल तस्वीरें पुरानी है|

Title:३ साल पुरानी तस्वीरों को अमरनाथ तीर्थ यात्रियों की हालिया दुर्घटना का बताया जा रहा है |

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

अमेरिका में गिरफ्तार हुए ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह की मां से मिले चंद्रशेखर? नहीं,दावा फर्जी..

अमेरिका के फ्लोरिडा में सड़क दुर्घटना के आरोपी ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह के परिवार वालों…

21 hours ago

अलीगढ़ में मुहर्रम के दौरान करतब दिखाने का वीडियो फिरोजाबाद में चोर के साथ बर्बरता के दावे से वायरल…

यह वीडियो अलीगढ़ में मुहर्रम पर निकाले जाने वाले जुलूस के दौरान हुए एक करतब…

3 days ago

घूमती मोटरसाइकिलों का वायरल वीडियो इंडोनेशिया का है, भारत का नहीं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता…

4 days ago

नॉर्वे में आए लैंडस्लाइड के पुराने वीडियो को जम्मू का बताकर वायरल किया जा रहा है…

देश के कई राज्यों में बारिश आफत बन कर टूट रही है, नदी नाले सब…

4 days ago

FACT-CHECK: क्या पीएम मोदी ने खुद को ‘लुटेरा’ और ‘चोर’ कहा? अधूरा वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप…

4 days ago