False

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में बछड़ा नहीं बांधा, वह अपने घर में गायों को पालकर डेयरी का संचालन करते हैं।

अभी हाल ही में बीते 7 जून को पूरे देश में बकरीद का त्योहार मनाया गया था। इसी से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो को जमकर वायरल किया गया ,जिसमें एक बुजुर्ग शख्स को गाय के बछड़े को रस्सी से बांधकर खींचते हुए दिखाया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए यूज़र्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि इस बुजुर्ग ने गाय के बछड़े की कुर्बानी के लिए उसे अपने घर में बांध कर रखा था। दावे के अनुसार नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी पर भी निशाना साधा जा रहा है। वहीं वीडियो के साथ कैप्शन इस प्रकार है…

दिल्ली के अंदर,सरकार के आदेश को ही मानने से मना कर दिया। खुलेआम बक़रीद पर छोटी छोटी गौ माता को बांधा हुआ है। और DCPNEastDelhi लगता है हाथ पर हाथ रख कर बैठा है। इसलिए उस्मान पुर SHO ने गौ रक्षकों को जेल भिजवाया है।

https://vimeo.com/1093341652

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में संबंधित कीवर्ड को गूगल पर सर्च किया। परिणाम में हमें वायरल वीडियो से सम्बंधित रिपोर्ट ऑनलाइन न्यूज़ इंडिया नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला। इसमें बताया गया था कि, यह मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के श्रीराम कॉलोनी का है जहां पर गाय मालिक मोहम्मद सगीर के सड़क पर एक बछड़ा बांधने का वीडियो वायरल हुआ था। मोहम्मद सगीर ने चैनल से बातचीत के दौरान वायरल दावे का खंडन करते हुए घर में बंधी गाय और उसका बछड़ा भी दिखाया। इस वीडियो में हम वायरल वीडियो वाले शख्स को देख सकते हैं। साथ ही हमें वीडियो में वह बछड़ा भी दिखाई दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा था।

इसके बाद हमें इस घटना पर DCP नॉर्थ ईस्ट का एक एक्स पोस्ट मिला। इसमें वायरल वीडियो का खंडन करते हुए यह बताया गया था कि, ईद के मौके पर गाय के बछड़े की कुर्बानी का दावा झूठा और निराधार है। पोस्ट में यह भी बताया गया था की, ‘श्री राम कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद सगीर के पास गाय और भैंसे हैं। वीडियो में दिख रहा बछड़ा सुरक्षित पाया गया है।‘ यह पोस्ट 7 जून को दोपहर 3 बजे शेयर किया गया था।

हमने देखा कि दिल्ली पुलिस ने एक अन्य एक्स पोस्ट में सगीर के घर पर बंधे बछड़े की तस्वीर भी शेयर की थी जो वायरल वीडियो वाली ही थी। इस फोटो में मो. सगीर की डेयरी का पता भी दिखाई दे रहा है। पता चलता है कि सोनिया विहार के श्रीराम कॉलोनी में उनकी यह डेयरी मौजूद है। इसलिए स्पष्ट हो जाता है कि वायरल वीडियो के साथ बकरीद पर कुर्बानी के लिए गायों को बांधे जाने का दावा पूरी तरह भ्रामक है।

6 जून 2025 को प्रकाशित आज तक की रिपोर्ट के अनुसार बकरीद के लिए दिल्ली सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसके तहत गाय, बछड़े, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर पूरी तरह रोक लगाई गई थी। साथ ही सार्वजनिक स्थलों जैसे सड़क, गली या किसी खुली जगह पर भी कुर्बानी करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। 

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि, दिल्ली में बकरीद पर कुर्बानी के लिए गाय और बछड़े को घर में बांधने के दावे से वायरल वीडियो झूठा है। असल में वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स का नाम मोहम्मद सगीर है जो अपने घर में गाय और भैंसे पाल कर डेयरी संचालन का काम करते हैं। उनके घर में बंधे गाय और बछड़े के वीडियो को बकरीद पर कुर्बानी देने जैसे भ्रामक दावे से फैलाया जा रहा है।  

Title:बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

Fact Check By: Priyanka Sinha

Result: False

Recent Posts

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

2 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

2 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

2 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

2 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

4 days ago

लड़के को प्रताड़ित करती यूपी पुलिस का पुराना वीडियो हाल का बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

पुलिसकर्मियों द्वारा एक लड़के के साथ बुरी तरह मारपीट का यह वीडियो हाल का नहीं,…

4 days ago