False

क्रिसमस पर मॉल को राम-सीता की मूर्तियों से सजाए जाने का दावा भ्रामक….

क्रिसमस आते ही शॉपिंग मॉल्स में क्रिसमस ट्री के साथ सजावट की जाती है। इसी संदर्भ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक मॉल में राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की प्रतिमाएं दिख रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि इस साल क्रिसमस के मौके पर एक मॉल को क्रिसमस ट्री से सजाने के बजाय हिंदू देवी देवताओं की प्रतिमाओं से सजाया गया। 

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- अद्भुत बदलाव..जयतु सनातन..25 दिसंबर पर क्रिसमस ट्री से सजने वाले मॉल अब  भगवान राम जी के भव्य प्रतिमा से सज रहे है, सच में हमारा देश बदल रहा है..

फेसबुकआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो से  कुछ स्क्रीनशॉट लिया। मिली तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च करने पर वायरल वीडियो की तस्वीर हमें एक फेसबुक पेज पर मिली । जिसमें ये पोस्ट 27 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इससे साफ होता है कि वायरल वीडियो हाल का नहीं है। 

पोस्ट के कैप्शन में फन रिपब्लिक मॉल लिखा गया है। 

मिली जानकारी की मदद लेते हुए हमने अलग अलग की-वर्ड्स  के साथ वायरल वीडियो के बारे में अधिक जानकारी लेने की कोशिश की। परिणाम में हमें वायरल वीडियो लखनऊ के “फन रिपब्लिक” मॉल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला।

 वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो दशहरा के समय का है, जब मॉल में राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की प्रतिमाओं को रखा गया था। 

निम्न में वीडियो देखें। 

जांच में आगे हमने इस साल फन रिपब्लिक मॉल में क्रिसमस के दिन कोई तैयारी की गई थी या नहीं , ये जानने के लिए मॉल के इंस्टाग्राम अकाउंट को खंगाला। जिसमें हमें पता चला कि क्रिसमस 2023 पर मॉल में क्रिसमस  से जुड़े कई स्पेशल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि, ये वीडियो लखनऊ के “फन रिपब्लिक” मॉल की दशहरा सजावट का है। इस साल मॉल को क्रिसमस थीम पर ही सजाया गया था। पुराने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Title:क्रिसमस पर मॉल को राम-सीता की मूर्तियों से सजाए जाने का दावा भ्रामक….

Written By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

भूस्खलन की चपेट से  बचते ट्रक का ये वीडियो हिमाचल प्रदेश का नहीं , दावा फर्जी….

हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। चंबा में भी हाल ही में…

9 hours ago

सांप्रदायिक  दावे के साथ महिला की पिटाई का यह वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है….

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स  को एक महिला…

1 day ago

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश के खिलाफ किसी भी  तरह की बातें नहीं कही, पुराना वीडियो हालिया दावे से वायरल…

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने ‘गुंडाराज और कुशासन’ पर नीतीश कुमार के खिलाफ कोई…

2 days ago

खेत में मिले दो मृत शवों की एमपी की तस्वीर उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा से जोड़ कर वायरल…

एक दूसरे से लिपटे मिले दो शवों की तस्वीर उत्तरकाशी में आई आपदा की नहीं…

2 days ago

पिटाई के इस वीडियो का नहीं है डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी से कोई संबंध, दावा फर्जी….

हाल ही में 'ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन' के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने सपा सुप्रीमो…

3 days ago