False

वायरल वीडियो फ्रांस की एक फैंटेसी फिल्म रिकी का है जिसे असली मान कर शेयर किया जा रहा है, ये घटना असली नहीं है…

पंखो वाले बच्चे की यह कहानी ईश्वर का करिश्मा नहीं बल्कि फ्रेंच फिल्म रिकी में निभाया गया एक किरदार है,जिसे सच समझा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर एक उड़ते हुए बच्चे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो काफी हैरान कर देने वाला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे का नाम रिकी बताया जा रहा है। जिसके बारे में उसकी मां को एक डॉक्टर बताता है कि रिकी के पंख उसकी हड्डी से जुड़े हैं, इसलिए उसकी सर्जरी करना महंगा और खतरनाक है। वीडियो में आगे रिकी नाम के इस बच्चे को हर जगह उसके बड़े होने के साथ ही कुछ ऊंचाई तक उड़ते हुए दिखाया गया है। जिसको देख कर सब हैरान हो जाते हैं। यूज़र्स इस वीडियो को ईश्वर का करिश्मा बताते हुए सच समझकर शेयर कर रहे हैं। वीडियो को इस कैप्शन के साथ देखा जा सकता है…

यह ईश्वर का एक और करिश्मा है। इस वीडियो को पूरे अंत तक जरूर देखें। ईश्वर की एक अनुपम कृति, आश्चर्यजनक और अकल्पनीय किंतु एकदम सत्य प्रभु, इस शिशु को लंबी उम्र प्रदान करें।

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने वायरल वीडियो की जांच के लिए गूगल पर सम्बंधित कीवर्ड्स का इस्तेमाल किया। परिणाम में हमें वायरल वीडियो का लंबा वर्जन यूरो स्टार एच.डी (आर्काइव) नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला, जिसे 27 मार्च 2024 को अपलोड किया गया था। उपलब्ध जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो फ्रांस की एक फैंटेसी फिल्म रिकी का हिस्सा है। फिल्म में दिखाई गई कहानी के अनुसार रिकी के पंख धीरे-धीरे बड़े होते हैं और वो उड़ने की कोशिश करने लगता है। जिसे देखकर उसकी मां फैसला लेती है कि सर्जरी के पैसों का इंतजाम करने के लिए, वो पत्रकारों के सामने रिकी की अनोखी कला दिखाएंगी। इसी दौरान एक दिन रिकी काफी ऊंची उड़ान भर कर आसमान में गायब हो जाता है। रिकी की गुमशुदगी से दुखी होकर जब उसकी मां पानी में डूबकर आत्महत्या की कोशिश करती हैं, तब अचानक रिकी उड़ते हुए आ जाता है और अपनी मां से मिलकर वापस चला जाता है।

वीडियो को देखने पर यह समझ आता जाता है कि फिल्म के अलग-अलग हिस्सों को एडिटिंग कर के एक साथ जोड़कर वायरल वीडियो तैयार किया गया है। 

निम्न में पूरी वीडियो देखें।

इस फिल्म के बारे में हमें और अधिक जानकारी आईएमडीबी की वेबसाइट से भी मिली। इसके अनुसार फिल्म रिकी साल 2009 में रिलीज हुई थी।  फिल्म को एक फ्रेंच लेखक François Ozon रोज ने लिखा था जो इस मूवी के डायरेक्टर भी थें। फिल्म में केटी नाम की एक महिला को अपने सह-कर्मचारी पाको से प्यार हो जाता है। इसके बाद दोनों का एक बच्चा होता है, जो कि नार्मल न होकर काफी आसाधरण होता है और उसके पास उड़ने की शक्तियां होती है। फिल्म में अभिनेत्री Alexandra Lamy ने मां का किरदार निभाया था, वहीं Arthur Peyret ने रिकी की भूमिका निभाई थी। 

आर्काइव

इस फिल्म के बारे में हम अलगअलग वेबसाइटों पर जानकारी देख सकते हैं। जिससे ये पता चलता है कि वायरल वीडियो 2009 में आई एक फ्रेंच फिल्म रिकी से ही लिए गए दृश्यों की है। 

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि, एक फ्रेंच फिल्म रिकी के दृश्यों को जोड़कर बनाए गए वीडियो को ईश्वर का करिश्मा जैसे भ्रम व असली घटना बता कर शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो कोई असल में वास्तविक घटना नहीं है। 

Title:वायरल वीडियो फ्रांस की एक फैंटेसी फिल्म रिकी का है जिसे असली मान कर शेयर किया जा रहा है, ये घटना असली नहीं है…

Fact Check By: Priyanka Sinha

Result: False

Recent Posts

मनीषा डेथ केस में प्रदर्शन से जोड़ कर 2 महीने पहले हुए एक हादसे का वीडियो, भ्रामक दावे से वायरल….

वायरल वीडियो का मनीषा केस से कोई संबंध नहीं है, यह लोहारू के एसडीएम मनोज…

15 hours ago

एक पुरानी किडनैपिंग का वीडियो भारत की हालिया घटना के रूप में भ्रामक दावे से वायरल…

इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में हुए एक पुराने अपहरण के वीडियो को गलत तरीके से…

15 hours ago

अरविंद केजरीवाल के थप्पड़ कांड पर मनोज तिवारी का 6 साल पुराना बयान, रेखा गुप्ता पर हुए हालिया हमले से जोड़ कर वायरल…

मनोज तिवारी का दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले को स्क्रिप्टेड बताने का…

15 hours ago

तेजस्वी यादव का पुराना वीडियो एडिट करके वोटर अधिकार यात्रा से जोड़कर वायरल…

आगामी बिहार चुनाव से पहले, कांग्रेस पार्टी बीजेपी सरकार और चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’…

1 day ago

कंगना रनौत ने ‘वोट चोरी’ को लेकर चुनाव आयोग पर नहीं किया  हमला, एडिटेड है वायरल वीडियो…

मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर…

1 day ago

ओडिशा के रथ यात्रा रैली का वीडियो बिहार में राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा का बताकर वायरल…

17 अगस्त 2025 को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता, राहुल गांधी ने…

3 days ago