False

नहर में मुस्लिम लड़की को धक्का देकर प्रेमी द्वारा हत्या मामले को लव जिहाद के झूठे दावे के साथ वायरल….

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें आरोपी अपना अपराध कबूल करता  दिखाई  रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि दिखाई दे रहा यह  शख्स मुस्लिम है जिसने  सहारनपुर में हिंदुओं के प्रति नफरत के कारण पुल पर बैठी एक हिंदू लड़की को नदी में धक्का दे दिया।

वायरल वीडियो के साथ यूजर्स ने लिखा है- सहारनपुर में एक लड़की नदी की पाल पर बैठी थी, तभी एक विशेष कोम का  व्यक्ति बाजू में आकर बैठा और थोड़ी देर बाद उसने उस लड़की को धक्का मार के नदी में गिरा दिया  पुलिस पूछताछ में बोल हिंदू लड़की थी बस ऐसे ही मेरा मन किया धक्का मारने का तो मेने मार दिया। ये है हिंदु के खिलाफ भरा हुआ जहर।

फेसबूकआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के खबर को अलग अलग की-वर्डस से सर्च किया। परिणाम में हमें अमर उजाला की एक रिपोर्ट मिली। 4 अगस्त 2021 को प्रकाशित इस खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तस्लीमा आरोपी शख्स आसिफ से शादी करना चाहती थी, लेकिन वो पहले से ही शादीशुदा था। आसिफ ने तस्लीमा को शादी का झांसा देकर उसके घर विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश से सहारनपुर बुलाया। 

इसके बाद जब लड़की ने शादी की जिद की तो आसिफ उसे घुमाने के बहाने हथिनी कुंड बैराज ले गया, जहां उसने अपने एक दोस्त की मदद से उसे यमुना नदी में धक्का दे दिया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध कबूला और उनकी दी हुई जानकारी की मदद से शव की  बरामदगी के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

वहीं टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक दो लोग आंध्र प्रदेश की एक लड़की को अगवा कर सहारनपुर लाए और उसके गहने और पैसे लूटकर उसे हथिनी कुंड बैराज में धकेल दिया। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि परिवार वालों की पुलिस में शिकायत के बाद दो लोगों को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। 

जांच में हमें मिले जागरण की रिपोर्ट में भी लड़की की पहचान विजयवाड़ा के कस्बा टाउन टू की निवासी तस्लीमा फातिमा के तौर पर की गई है। 

आंध्र प्रदेश से आए युवती के परिजन और टू टाउन थाने के सब इंस्पेक्टर शब्बीर अहमद और कल्याण देव ने स्थानीय पुलिस की मदद ली और आरोपितों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि युवती को वह फोटो खींचने का बहाना बनाकर हथिनी कुंड बैराज पर ले गए थे और उसे वहीं यमुना नदी में धक्का दे दिया था।

 पुलिस ने इनकी निशानदेही के बाद ही गोताखोरों की मदद से बैराज के पास यमुना नदी में युवती की तलाश शुरू की। युवती का शव बैराज से ऊपर की ओर टापू पर खड़ी झाडिय़ों के बीच मिला। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, लव जिहाद में हिंदू लड़की की हत्‍या के दावे से वायरल पोस्‍ट फर्जी है। इस शख्स ने जिस लड़की की हत्या की थी, वो मुस्लिम है और उसका नाम तस्लीमा था। सहारनपुर में 2021 को हुई इस घटना में लव जिहाद का मामला नहीं था। 

Title:नहर में मुस्लिम लड़की को धक्का देकर प्रेमी द्वारा हत्या मामले को लव जिहाद के झूठे दावे के साथ वायरल….

Written By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

12 hours ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

2 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

2 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

2 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

3 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

4 days ago