तेजस्वी यादव के जुलाई २०२० में बाढ़ पीड़ितों को राहत स्वरूप पैसे बांटने के वीडियो को बिहार चुनाव प्रचार से जोड़ गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

False Political

बिहार विधान सभा चुनाव व इससे सम्बंधित चुनाव प्रचार के चलते सोशल मंचों पर कई नेताओं के वीडियो को वायरल होते हुये देखा जा सकता है, पिछले दिनों सोशल मंचो पर भा.ज.पा के एक नेता का वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वे लोगों को पैसे देते हुए नज़र आ रहे है। ऐसा ही एक वीडियो रा.ज.द के बिहार मुख्यमंत्री के दावेदार तेजस्वी यादव का भी सामने आ रहा है। उस वीडियो में वे भी लोगों को पैसे बांटते हुए नज़र आ रहे है। वीडियो के साथ जो दावा वायरल हो रहा है उसमें कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव बिहार में चुनाव प्रचार के चलते लोगों में पैसे बांट रहे है।

वायरल हो रहे वीडियो के शीर्षक में लिखा है, 

चुनाव प्रचार में नोट बांटते हुए तेजस्वी यादव का वीडियो हुआ वायरल 

C:\Users\Lenovo\Desktop\FC\Tejashwi Yadav1.png

फेसबुक | आर्काइव लिंक

इस वीडियो को सोशल मंचों पर काफी तेजी से वायरल किया जा रहा है।

C:\Users\Lenovo\Desktop\FC\Tejashwi Yadav2.png

अनुसंधान से पता चलता है कि…

फैक्ट क्रेसेंडो ने जाँच के दौरान पाया कि वायरल हो रहा वीडियो इस वर्ष बिहार में आयी बाढ़ के समय का है, वीडियो में तेजस्वी यादव राहत स्वरूप बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहें हैं। इस वीडियो का बिहार में चल रहे चुनाव या उसके प्रचार से कोई संबन्ध नहीं है। 

जाँच की शुरूवात हमने कीवर्ड सर्च के माध्यम से की तो हमें कई समाचार लेख मिले जो यह बता रहे थे कि रा.ज.द नेता तेजस्वी यादव ने इस वर्ष बिहार में आयी बाढ़ के चलते पीड़ितों को खाना व पैसे की मदद दी थी। कुछ समाचार लेखों ने उस प्रकरण के वीडियो को भी प्रकाशित किया हुआ है। समाचार लेखों के मुताबिक तेजस्वी यादव ने बिहार के कई बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पैसे व खाना बांटा है। आपको बता दें कि तेजस्वी यादव के इस वर्ष बिहार में कई बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का तकादा लिया व उन्हें मदद भी पहुँचाई थी। 

C:\Users\Lenovo\Desktop\FC\Tejashwi Yadav7.png
पंजाब केसरीआर्काइव लिंक
इ.टी.वी भारतआर्काइव लिंक
डी.एन.एआर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

उपरोक्त समाचार लेखों में दी गयी जानकारी को ध्यान में रखकर हमने तेजस्वी यादव के फेसबुक अकाउंट को खंगाला तो हमें वहाँ कई पोस्ट दिखे जिनसे पता चलता है कि तेजस्वी बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद कर रहे है। जाँच के दौरान हमें उनका एक लाइव वीडियो मिला जिसमें हमने वायरल हो रही वीडियो क्लिप देखी।

C:\Users\Lenovo\Desktop\FC\Tejashwi Yadav3.png

यह वीडियो 16.39 मिनट का है। उपरोक्त तस्वीर में आप देख सकते है कि तेजस्वी यादव 31 जुलाई 2020 को फेसबुक पर लाइव गये थे। वीडियो के शीर्षक के मुताबिक यह लाइव वीडियो पूर्वी चंपारण क्षेत्र से है।  

लाइव वीडियो के शीर्षक में लिखा है, “चकिया, पिपरा विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों संग दुःख-दर्द साँझा कर सहयोग किया।“

आपको बता दें कि जाँच के दौरान हमने पाया कि चकिया, पूर्व चंपारण में स्थित है।

इस लाइव वीडियो में वायरल हो रही क्लिप को आप 5 मिनट से लेकर 8 मिनट तक देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इसके पश्चात उपरोक्त वाडियो के संदर्भ में कीवर्ड सर्च के माध्यम से कुछ समाचार लेख खोजने की कोशिश की। हमें नवभारत टाइम्स का एक समाचार लेख मिला जिसमें उन्होंने एक वीडियो प्रसारित किया हुआ है जहाँ हम तेजस्वी यादव को लोगों को खाना व पैसे देते हुए नज़र आ रहे है।

C:\Users\Lenovo\Desktop\FC\Tejashwi Yadav11.png

आर्काइव लिंक

नीचे हमने तेजस्वी के लाइव वीडियो के कुछ स्क्रीशॉट दिए है, इन तस्वीरों को आप वायरल हो रहे वीडियो में भी देख सकते है।  

C:\Users\Lenovo\Desktop\FC\Tejashwi Yadav8.png
C:\Users\Lenovo\Desktop\FC\Tejashwi Yadav9.png
C:\Users\Lenovo\Desktop\FC\Tejashwi Yadav10.png

उपरोक्त लाइव वीडियो 31 जुलाई का है, इसे ध्यान में रखते हुए हमने तजस्वी यादव के ट्वीटर हैंडल को खंगाला तो हमें वहाँ ऐसे कई वीडियो मिले जिनमें वे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में लोगों को खाना व पैसे बांट रहे है।

https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1289088451602571269

आर्काइव लिंक

https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1289120841314136064

आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया है कि उपरोक्त दावा गलत है। वायरल हो रहा वीडियो इस वर्ष जुलाई में बिहार में आयी बाढ़ के समय का है। इस वीडियो का बिहार में चल रहे चुनाव या उसके प्रचार से कोई संबन्ध नहीं है। 

Avatar

Title:तेजस्वी यादव के जुलाई २०२० में बाढ़ पीड़ितों को राहत स्वरूप पैसे बांटने के वीडियो को बिहार चुनाव प्रचार से जोड़ गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

Fact Check By: Rashi Jain 

Result: False